Prajasatta Side Scroll Menu

लायंस क्लब परवाणू कालका की कार्यकारिणी का हुआ गठन, समिन्दर गर्ग को पुनः क्लब की कमान

C6341e17 6e83 4b6d A75c 8a4f3dbe03fb

अमित ठाकुर
परवाणू के लायंस क्लब परवाणू कालका जो परवाणू और कालका क्षेत्र में पिछले 13 बरसों से सक्रिय है और समाज की सभी तरह की सेवाओं में कार्यरत है, ने नए सत्र के लिए अपनी टीम की घोषणा की। पिंजौर के एक होटल में क्लब के सीनियर मेंबर लायन पवन शर्मा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई, जिसमें पूर्व में सफलतम अध्यक्ष रहे लॉयन समिन्दर गर्ग को पुनः क्लब की कमान सौंपी। लायन समिन्दर गर्ग ने अपने पूर्व के कार्यकाल में बहुत ही महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट किये थे। जिसमें प्रमुखता से बच्चों की आई स्क्रीनिंग का प्रोजेक्ट सबसे सफलतम एवं जनता से सराहा हुआ प्रोजेक्ट रहा। जिसमें परवाणू एवम आस पास सरकारी और गैर सरकारी लगभग सभी स्कूलों में लगभग दस हज़ार बच्चों की जर्मन से आयात की हुई मशीन द्वारा टच-लैस पद्धति से आई स्क्रीनिंग की गई ।

इसे भी पढ़ें:  सोलन, चायल व कसौली में बर्फबारी,चहके सैलानी

अभिभावकों को पता लगा कि उनके बच्चों की आंख में कोई समस्या है या नहीं और उसका अगर समस्या है तो उसका निदान आई स्पेशलिस्ट से कराया गया । बाकी टीम समिन्दर गर्ग में सचिव का पद लायन अच्छे लाल कुशवाहा को और कोषाध्यक्ष का लायन राजीव अग्रवाल को दायित्व दिया गया। इसके अलावा लायन अरुण अग्रवाल एवम लायन मनोहर लाल पठानिया को उपाध्यक्ष के पद से नवाजा गया। इस अवसर पर शहर के दो समाज सेवी राजेश गुप्ता एवम केतन पटेल ने क्लब के नए सदस्यों के रूप में सदस्यता ली। इस अवसर पर पर्यवेक्षक के रूप में जनपद सचिव लायन विनीत गोयल के अलावा लायन कुलदीप शर्मा, लायन आनंद और लायन विकास सेठ उपस्थित रहे। लायन समिन्दर गर्ग ने पुनः अध्यक्ष चुने जाने और अपने ऊपर विश्वास जताने के लिए क्लब के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया और यकीन दिलाया की वर पूर्व की तरह क्लब की आशाओं पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  एसएचओ राकेश रॉय ने संभाला बद्दी पुलिस थाना के नए कप्तान का कार्यभार
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now