Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

माता चंडी देवी मेला समिति का पुनर्गठन

।माता चंडी देवी मेला समिति का पुनर्गठन

चंडी|
माता चंडी के प्रांगण में मंदिर समिति चंडी के अध्यक्ष चंद्र मोहन शर्मा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया , जिसमें माता चंडी देवी मेला समिति एवं विभिन्न उप समितियों का पुनर्गठन किया गया एवं इस जिला स्तरीय मेले के सूप्रबंधन लिए भावी रणनीति पर भी विचार विमर्श किया गया। गौरतलब रहे कि माता चंडी देवी का जिला स्तरीय मेला हर वर्ष 29 एवं 30 मई को ग्राम पंचायत चंडी में बहुत ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

नवनिर्मित मेला कमेटी के पुनर्गठन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए माता चंडी मंदिर समिति के अध्यक्ष चंद्र मोहन शर्मा ने बताया की मेला कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेवारी एवं बागडोर ग्राम पंचायत चंडी के प्रधान बलवंत ठाकुर को सौंपी गई है। इसके अलावा चमन लाल , चमन लाल बाबू, विनय रतन, एवं दिलीप कुमार को उपाध्यक्ष के रूप में जिम्मेवारी सौंपी गई l, इसी के साथ देवेंद्र डोगरा को सचिव, विशाल सनी को सह सचिव , मनोज गुप्ता को कोषाध्यक्ष, हंसराज शर्मा को सहायक कोषाध्यक्ष, रमेश ठाकुर को मुख्य संरक्षक, रमेश कुमार पड़ियाल एवं चंद्र मोहन शर्मा को संरक्षक की जिम्मेवारी सौंपी गई।

इस प्रसिद्ध एवं परंपरागत जिला स्तरीय मेले के सुचारू प्रबंधन एवं सुव्यवस्थितकरण के लिए विभिन्न समितियों का भी पुनर्गठन किया गया। इसमें अतिथि स्वागत एवं सत्कार कमेटी के अध्यक्ष रूप में राहुल शर्मा एवं लंगर कमेटी के अध्यक्ष के रूप में अरुण कुमार, सांस्कृतिक कार्यक्रम कमेटी के अध्यक्ष के रूप में सूश्री राम पती थलियारी, खेलकूद प्रतियोगिता कमेटी के अध्यक्ष के रूप में चंद्र कुमार, दंगल प्रतियोगिता कमेटी के अध्यक्ष के रूप में अमरचंद, सांस्कृतिक संध्या कमेटी के अध्यक्ष के रूप में विनोद राघव एवं दुकान आवंटन कमेटी रामप्रकाश को अध्यक्ष के रूप में जिम्मेवारी सौंपी गई। इस जिला स्तरीय मेले का आयोजन इस वर्ष भी 29 एवं 30 मई को माता चंडी देवी के प्रांगण में बड़े उमंग किया जाएगा।

इस मेले के कुश्ती दंगल में देश – प्रदेश के जाने-माने पहलवान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय प्रदेश एवं देश के प्रसिद्ध एवं लोकप्रिय कलाकारों को भी आमंत्रित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण वार्षिक बैठक में जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर , बीडीसी सदस्य अमर लाल भाटिया, हेमचंद थलयारी, राजपाल मेहता , वीरपाल मेहता, रामस्वरूप ठाकुर, रूपलाल बालकराम , जितेंद्र, संजीव सहोता, बुधीराम, विनोद ठाकुर, अनूप सोनी कृष्ण गोपाल, नरेश शर्मा, रिक भी इसमें उपस्थित रहे।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now