Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

नगर पंचायत कण्डाघाट के लिए आज अन्तिम दिन कुल 11 नामांकन प्रस्तुत

namankan

प्रजासत्ता|
नगर पंचायत कण्डाघाट के निर्वाचन के लिए नामांकन भरने के अन्तिम दिन आज कुल 11 नामांकन प्रस्तुत किए गए। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. विकास सूद ने दी।

डाॅ. विकास सूद ने कहा कि आज वार्ड नम्बर-01 सिलहारी के लिए राजेन्द्र कुमार सुपुत्र टेकराम, निवासी सिलहारी कण्डाघाट तथा रमा पत्नी नंद किशोर निवासी सिलहारी कण्डाघाट ने नामांकन प्रस्तुत किया।

उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-02 हिमुडा के लिए पुनीत शर्मा, सुपुत्र हरि वल्ल्भ निवासी समीप हिमुडा काॅलोनी कण्डाघाट एवं मनीष कुमार शर्मा, सुपुत्र गिरीश चन्द्र, निवासी हिमुडा काॅलोनी कण्डाघाट तथा प्रांशु कपूर सुपुत्र विजय कपूर, निवासाी हिमुडा काॅलोनी कण्डाघाट ने नामांकन प्रस्तुत किया।

डाॅ. सूद ने कहा कि नगर पंचायत कण्डाघाट के वार्ड नम्बर-03 पड़ाव के लिए सुषमा पत्नी सुरेन्द्र कुमार, निवासी पड़ाव कण्डाघाट तथा मुस्कान आजाद सुपुत्री सुरेन्द्र कुमार निवासी पड़ाव कण्डाघाट ने नामांकन प्रस्तुत किया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-04 दोलग के लिए कलावती पत्नी हरिदास निवासी गांव दोलग कण्डाघाट ने नामांकन प्रस्तुत किया।

डाॅ. सूद ने कहा कि वार्ड नम्बर-06 लोअर बाजार के लिए अर्चना सुपुत्री राम स्वरूप निवासी लोअर बाजार कण्डाघाट तथा आराधना सुपुत्री राम स्वरूप निवासी लोअर बाजार कण्डाघाट तथा राशि अग्रवाल सुपुत्री संजीव कुमार निवासी लोअर बाजार कण्डाघाट ने नामांकन प्रस्तुत किया।

उन्होंने कहा कि नगर पंचायत कण्डाघाट के लिए कुल 20 नामांकन प्रस्तुत किए गए हैं।
डाॅ. सूद ने कहा कि नामांकन पत्रों की संवीक्षा 25 मार्च, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से की जाएगी। 27 मार्च, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह 27 मार्च, 2021 को नामांकन वापिसी के उपरान्त आवंटित किए जाएंगे। मतदान 07 अप्रैल, 2021 को प्रातः 08.00 बजे से सांय 04.00 बजे तक आयोजित होगा।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now