Prajasatta Side Scroll Menu

नालागढ़ : एक ही दिन में दो बार उद्घाटन, पहले विधायक ने व फिर बाद में पूर्व विधायक किया शुभारंभ

नालागढ़ : एक ही दिन में दो बार उद्घाटन, पहले विधायक ने व फिर बाद में पूर्व विधायक किया शुभारंभ

नालागढ़|
नालागढ़ में सियासी माहौल एक बार फिर गरमा गया है| दरअसल बुधवार को जिन विकास कार्यो का कांग्रेस के विधायक ने पहले उद्घाटन किया उसके ठीक दो घंटे के बाद भाजपा के पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने भी उन्हीं कार्यो का पुन: शुभारंभ किया। करीब 11 बजे विधायक लखविद्र राणा ने कांग्रेस समर्थित पार्षदों व अपने समर्थकों के साथ शहर के विभिन्न वार्डो में विकास कार्यों के शुभारंभ किए। करीब दो घंटे बाद ही पूर्व विधायक नगर परिषद अध्यक्ष पार्षदों व ईओ (कार्यकारी अधिकारी) सहित दोबारा उन्हीं कार्यों का शुभारंभ करने पहुंचे। वर्तमान विधायक व पूर्व विधायक की ओर से दो कार्यों का शुभारंभ करने से सोशल मीडिया पर भी दोनों नेताओं के समर्थकों द्वारा अपने-अपने नेताओं के पक्ष में कमेंट का युद्ध छिड़ गया।

इसे भी पढ़ें:  सोलन में 150 पदों के कैंपस इंटरव्यू 23 मार्च व 27 मार्च को

विधायक लखविद्र सिंह राणा ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस समर्थित पार्षदों के वार्डो में होने वाले कार्यों का शुभारंभ किया। इस दौरान उनके साथ संबंधित वार्डों के पार्षद भी साथ रहे। पूर्व विधायक के पास कोई पद नहीं है। उसके बाद भी वह हर जगह नारियल फोड़ने पहुंच जाते हैं। नालागढ़ में अनाज मंडी का उन्होंने पहले उद्घाटन किया और कुछ देर के बाद पूर्व विधायक भी वहां पर पहुंच गए।

वहीँ पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने कहा कि इस सरकार में यह कार्य हुए हैं व इसका पैसा भी सरकार ने ही दिया है। इसलिए कांग्रेस के विधायक का शुभारंभ करने का कोई औचित्य नहीं है। उनका शुभारंभ कार्य आधिकारिक है और उनके साथ नगर परिषद के ईओ, जेई व पार्षद भी उपस्थित रहे। इन दोनों कार्यो की शहरवासियों की बहुत पुरानी मांग थी, जिसे उन्होंने सरकार के समक्ष रखकर पूरा करवा दिया है। जल्द ही दोनों कार्यो को पूर्ण कर दिया जाएगा, ताकि शहरवासियों को परेशानियों का सामना न करना पडे़।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: पानी के नाले में सीवरेज व किचन का गंदा वेस्ट डालने पर होम स्टे तत्काल प्रभाव से बंद, लगा 5 हज़ार जुर्माना

बता दें कि नालागढ़ के विधायक लखविद्र सिंह राणा ने नगर परिषद नालागढ़ के वार्ड पांच, छह व सात में 50 लाख की लागत से लगने वाली इंटरलाक टाइलों के कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस समर्थित पार्षद उपस्थित रहे। इसके अलावा उन्होंने वार्ड नंबर चार व आठ में पेयजल मुहैया करने वाली योजना का जीर्णोद्धार के लिए साढ़े नौ लाख के कार्य का शुभारंभ किया। विधायक की ओर से शुभारंभ करने के कुछ देर बाद ही बाद पूर्व विधायक केएल ठाकुर भी उसी स्थान पर पहुंचे और उन्होंने बाकायदा नारियल फोड़कर इस कार्य का शुभारंभ किया।

इसे भी पढ़ें:  Breaking News: चक्कीमोड़ पर चलती कार में अचानक लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now