Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

नालागढ़ के खेड़ा में गैंगवार, चली गोलियां, 1 की मौत 2 गंभीर

नालागढ़ पर खेड़ा में गैंगवार, चली गोलियां, 1 की मौत 2 गंभीर

प्रजासत्ता।
औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के बद्दी-नालागढ़ नेशनल हाईवे पर खेड़ा पेट्रोल पंप के समीप दुर्गा कॉलोनी के सामने दिन-दहाड़े गैंगवार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गोलीबारी के चलते जहां 1 युवक की मौके पर मौत हो गई, वहीं 2 गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नालागढ़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार एक काले रंग की स्कार्पियो गाड़ी ने कार को आमने-सामने टक्कर मारी। टक्कर के बाद जैसे ही कार सवार युवक गाड़ी से उतरे दूसरी तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान गोली सीधे एक युवक के सीने पर लगी और वह सड़क पर गिर गया, जबकि दूसरे युवकों पर लगाया गया निशाना चूूक गया और वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गोलीबारी करने वाले हमलावर मौके से फरार हो गए।

इसे भी पढ़ें:  सोलन: माल रोड पर प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक वाहनों की आवाजाही आगामी आदेशों तक बंद

एसपी बद्दी रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। फरार हमलावरों की तलाश में पुलिस टीमें निकल चुकी हैं।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now