Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

नालागढ़ में 13 साल की किशोरी के साथ दुष्‍कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Published on: 6 October 2020
नालागढ़ में 13 साल की किशोरी के साथ दुष्‍कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

अनवर|नालागढ़
जिला सोलन के नालागढ़ में 13 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामले सामने आया है। बताया जा रहा है कि पड़ोसी ने ही दिया बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया है। पड़ोसी ने बच्ची को अकेला पाकर दुराचार की घटना को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुासार पीड़ित बच्ची अपने माता-पिता के साथ नालागढ़ में किराये के मकान में रहती है। पीड़ित के माता पिता काम पर गए थे। बच्ची को अकेला कमरे पर पाकर आरोपी ने इस घिनौनी बारदात को अंजाम दिया।

पीड़ित बच्ची ने अपने परिजनों को आप-बीती सुनाई। परिजनों ने पुलिस थाने जाकर मामला दर्ज़ करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

डीएसपी बद्दी नवदीप ने बताया कि ऐसा मामला आया है आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच चल रही है| जबकि आरोपी के भाई ने इस बात से इनकार किया है कि उसके भाई ने कोई रेप किया है उसका कहना है कि उसके भाई को जबरदस्ती फंसाया जा रहा है|

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now