Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

नालागढ़ में तैनात ईएसआईसी के इंस्पेक्टर को बिजलेंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

Published on: 28 February 2022
रिश्वत

नालागढ़।
औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में तैनात ईएसआईसी के इंस्पेक्टर को विजिलेंस ने पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा है। जिसे मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

मिली जानकारी मुताबिक नालागढ़ के कंसलटेंट दिनेश कुमार की शिकायत पर विजिलेंस टीम ने दबिश दी। दिनेश कुमार के अनुसार राज्य कर्मचारी बीमा निगम का इंस्पेक्टर विश्वजीत उससे पांच हजार रुपये की मांग कर रहा था। जिसके पश्चात उसने विजिलेंस को सूचित किया।

विश्वजीत ने दिनेश कुमार को सोमवार को पैसा लेकर नालागढ़ के कार्यालय में बुलाया था। विजिलेंस ने पैसों पर रंग लगाया था। जैसे ही दिनेश ने विश्वजीत को पांच हजार रुपये दिए तो विजिलेंस टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया।

विजिलेंस की पुलिस अधीक्षक अंजुम आरा ने बताया कि दिनेश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने इंस्पेक्टर को ट्रैप किया और उसे रंगे हाथ पकड़ा। पुलिस ने इंस्पेक्टर के खिलाफ पीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now