Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

नालागढ़ में तांत्रिक ने इलाज के नाम पर दो बहनों से किया दुष्कर्म

Published on: 22 March 2022
Bilaspur Crime News Professor Molested Student Shimla Punjabi Model Rape Case Police went to Punjab to arrest the accused नाबालिग से सामूहिक दुराचार Hamirpur News

बद्दी|
औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में एक तांत्रिक ने इलाज के नाम पर दो बहनों से दुष्कर्म करने के आरोप लगे हैं। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपी तांत्रिक पर पहले भी बच्चियों से दुराचार के आरोप लग चुके हैं। प्राप्त जानकरी के अनुसार आरोपी ने डेरा बागबानिया के पास डेरा लगाया था। वहां पर आरोपी तांत्रिक बताकर लोगों को इलाज के नाम पर ठगता था और बच्चियों को शिकार बना रहा था।

दोनों बच्चियों के परिजनों द्वारा महिला पुलिस थाना बद्दी में दुराचार का मामला दर्ज किया गया है।पुलिस का कहना है कि मामले में पीड़ित युवतियों का मेडिकल करवाया जा रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार आरोपी पहले तो यह अपने घर के बीच में ही एक डेरा बनाकर घिनौनी करतूतों को अंजाम देता रहा है। 3 वर्ष पहले भी बच्चियों से दुराचार के आरोप लगे थे, लेकिन लोकलाज की वजह से पुलिस को शिकायत नहीं गई।

बद्दी के एसपी मोहित चावला ने बताया कि महिला पुलिस थाना बद्दी में शिकायत मिली थी। आरोपी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बच्चियों का मेडिकल करवाया जा रहा है।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now