Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

नालागढ़: पुलिसकर्मी का युवक को धमकाते हुए ऑडियो हुआ वायरल

नालागढ़: पुलिसकर्मी का युवक को धमकाते हुए ऑडियो हुआ वायरल

प्रजासत्ता|नालागढ़
बीवीएन में पुलिस कर्मी द्वारा रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है| पुलिस कर्मी युवक को एक नहीं बल्कि कई केस में फ़साने की धमकी देता है| अब पुलिसकर्मी की ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है|

ऑडियो में नालागढ़ थाने के तहत एएसआई पर रिश्वत मांगने वह गालियां देने का गंभीर आरोप लगा है। एक दुकानदार ने आरोप लगाए है जो कि मीट की दुकान चलाता है। दुकानदार का कहना है कि पुलिसकर्मी ने उसे सट्टा लगाते हुए पकड़ा था और उस पर झूठा शराब का केस बना दिया है। जब दुकानदार ने उस पुलिसकर्मी से पूछा कि उसके पास तो शराब थी ही नहीं तो पुलिसकर्मी ने केस रफा-दफा करने के लिए रिश्वत की मांग की है । इस बीच दुकानदार व पुलिसकर्मी की बातचीत रिकॉर्ड हो गई है।

इसे भी पढ़ें:  बुक शॉप्स खोलने को लेकर एसडीएम कालका से कांफ्रेंस काल के माध्यम से रखी मांग,ईमेल करके भेजा ज्ञापन : दीपांशु बंसल

उधर पुलिस एसपी रोहित मालपानी ने कहा कि अगर तथ्य सही पाए गए तो दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और अगर आरोप लगानेवाला झूठा निकला उसके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी और उन्होंने जांच के आदेश दे दिए हैं ।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now