Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

नालागढ़: टाटा-पतंजलि-हार्पिक-डाबर के नकली प्रोडक्ट बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

नालागढ़: टाटा-पतंजलि-हार्पिक-डाबर के नकली प्रोडक्ट बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

प्रजासत्ता|
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी और नालागढ़ क्षेत्र में नकली प्रोडक्ट का कारोबार खूब फल-फूल रहा है। बड़ी कंपनियों के नाम पर नकली प्रोडक्ट बेचने में संलिप्त कई लोगों को पकड़ा जा चुका है। ताज़ा मामले में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कंपनियों के लेबल लगाकर नकली प्रोडक्ट बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए जिला पुलिस बद्दी ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चौंकीवाला में एक गोदाम भी सील किया है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी से पूछताछ कर रही है। जल्द ही बड़ा खुलासा होगा। डीएसपी नालागढ़ अमित यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि चौकींवाला के गोदाम से जाली माल पकड़ा गया और मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश के रहने वाले अरुण कुमार नाम के व्यक्ति को पकड़ा है।

इसे भी पढ़ें:  नालागढ़: बीडीओ आफिस का कर्मचारी विजीलेंस ने रिश्वत लेते धरा

डीएसपी नालागढ़ अमित यादव ने बताया कि पुलिस को बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN) में नामी कंपनियों के लेबल लगाकर नकली प्रोडक्ट बेचने के संबंध में शिकायत मिली थी। इसके बाद पुलिस गिरोह की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही थी।SI रमेश ठाकुर की अगुवाई में पुलिस टीम ने चौकींवाला स्थित गोदाम पर छापा मारा। गोदाम से नामी कंपनियों के लेबल लगाकर तैयार किए गए जाली उत्पादों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

पुलिस द्वारा पकड़े गए व्यक्ति की पहचान अरुण कुमार पुत्र हरपाल निवासी मुरादाबाद के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना नालागढ़ में कॉपी राइट एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी ने बताया कि गोदाम से हार्पिक के 626 बॉटल, गुलाब जल के 774, सरसों तेल 117 लीटर और 297 किलो टाटा नमक के पैक बरामद किए हैं।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल चुनाव में भाजपा के पोस्टरों से गायब CM जयराम, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चुनाव लडे जाने पर उठाया सवाल

प्राप्त जानकारी अनुसार चौंकीवाला स्थित गोदाम से पुलिस ने कई बड़ी कंपनियों के नाम पर तैयार किए गए नकली प्रोडक्ट कब्जे में लिए हैं। पुलिस को मौके से टाटा साल्ट, पंतजलि तेल और डाबर कंपनी का रोज वॉटर जूस, बाथरूम क्लिनर हार्पिक, बरामद किया है। इन्हें जाली तौर पर तैयार करके बड़ी कंपनियों के लेबल लगाकर बेचा जाना था।

Aaj Ki Khabren Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now