Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

निजी स्कूलों द्वारा हो रही मनमानी…,फ़िर गर्माया निजी स्कूलों द्वारा ली जा रही फीस का मुद्दा

निजी स्कूलों द्वारा हो रही मनमानी…,फ़िर गर्माया निजी स्कूलों द्वारा ली जा रही फीस का मुद्दा

अमित ठाकुर (परवाणू)
हिमाचल प्रदेश में निजी स्कूलों (Private School Fee issue) की मनमानी फीस वसूलने के मामले अब लगातार बढ़ते जा रहे है। करोना महामारी के चलते कई लोगों की नौकरियां चली गई और सभी को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है इस सब में मध्यम वर्गीय परीवारो को सबसे अधिक आर्थिक नुकसान हुआ। इसी बीच स्कूलों की बढ़ती फ़ीस से अभिभावको को बहुत भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परवाणू की जनता का कहना है प्रदेश सरकार को निजी स्कूलों के ख़िलाफ़ मांगी जा रही बढ़ती अड्मिशन फ़ीस एवं मासिक फ़ीस के लिए कानून बनाना चाहीए और ऐसे स्कूलों पर कानूनी कार्यवाही होनी चाहीए यदि सरकार इस पर कोई कार्यवाही नहीं करती है तो प्रदेश भाजपा सरकार एवं निजी स्कूलों के ख़िलाफ़ एक बड़ा आंदोलन होगा और आने वाले विधानसभा चुनावों में वर्तमान जयराम सरकार को इसकी भारी क़ीमत चुकानी पड़ेगी।

इसे भी पढ़ें:  ओमआर्य ने "नशा छोड़ो, खेल खेलों" अभियान के अंतर्गत युवाओं को आबंटित की क्रिकेट किट

आज इस करोना महामारी के चलते सभी अभीभावक आर्थिक संकट का सामना कर रहे है ऐसे में स्कूलों द्वारा अड्मिशन फीस और मासिक फ़ीस को लेकर अभिभावकों का शोषण किया जा रहा है। बीते कुछ समय से छात्र अभिभावक लगातार इस मुद्दे को उठा रहे हैं परंतु सरकार व प्रशाशन को कोई फ़र्क नहीं पड़ रहा।

परवाणू की जनता नें सरकार से मांग की है कि ट्यूशन फीस को छोड़ अन्य सभी तरह के चार्जिज पर रोक लगाने के लिए तुरन्त अधिसूचना और आदेश जारी किए जाने चाहीए एवं किसी भी प्रकार की कोई अड्मिशन फ़ीस नहीं लेनी चाहीए। यदि कोई भी स्कूल इस प्रकार का कार्य करते है तो तुरंत उन पर कार्यवाही होनी चाहीए एवं उन सभी स्कूलों की मान्यता भी रद कर देनी चाहिए। इस फैसले से निजी स्कूलों द्वारा वसूले जा रहे चार्जिज को कानूनी रूप मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  भारी वर्षा से सोलन जिला में 141 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान

परवाणू कि जनता का मानना है कि निजी स्कूलों में पढ़ने वाले लगभग 6 लाख छात्रों के 10 लाख अभिभावकों को स्कूलों की एनुअल चार्जिज और अन्य शुल्कों सहित पूर्ण फीस उगाही का बहिष्कार करना चाहीए अथवा इस आंदोलन में एकजुट होकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  दाड़लाघाट में गरजे ट्रक ऑपरेटर, समर्थन न करने वाले नेताओं के विरोध का ऐलान
Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now