Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारियों को हिमाचल दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री से बड़ी उम्मीद : अशोक ठाकुर

न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारियों को हिमाचल दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री से बड़ी उम्मीद : अशोक ठाकुर

प्रजासत्ता|
कर्मचारियों के हित में फैसला नहीं हुआ तो एनपीए संघ 18 अप्रैल से अपना आंदोलन तेज करेगा
न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ जिला सोलन की बैठक आज दिनांक 14 अप्रैल 2021 को हुई जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान अशोक ठाकुर ने की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य था कि यदि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 15 अप्रैल को न्यू पेंशन स्कीम के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों के हित में फैसला नहीं लेते हैं तो एनपीए संघ 18 अप्रैल से अपना आंदोलन तेज करेगा।

जिला प्रधान ने यह भी जानकारी दी की इस बैठक में अन्य मुद्दों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई जिसमें मुख्यत: संगठन को मजबूत करना एवं पेंशन बहाली के लिए आगामी रणनीति तैयार करना रहा। इस मौके पर जिला महिला विंग अध्यक्षा बनिता सकलानी, महासचिव मोनिका आहूजा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रजनी राज्य कार्यकारिणी की तरफ से राज्य IT सेल प्रभारी शैलेन्द्र चौहान,IT सेल सह प्रभारी घनश्याम बिरला,राज्य उपाध्यक्ष दीपक,विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस बैठक में मौजूद सभी कर्मचारियों ने सरकार से एक ही सुर में यही मांग की, कि केंद्र सरकार की “मृत्यु एवं अपंगता” की नोटिफिकेशन को जल्द से जल्द हिमाचल में लागू करें। जिला प्रधान अशोक ठाकुर ने मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी से अपील की है, कि 15 अप्रैल, 2021 को हिमाचल दिवस के मौके पर कर्मचारियों की 2009 से लंबित मांग को पूरा कर कर्मचारियों को कुछ राहत प्रदान करें अन्यथा कर्मचारियों का आपके आश्वासनों से भरोसा ही उठ जाएगा जिसका खामियाजा आपको आने वाले विधानसभा चुनावों में भुगतना पड़ सकता है।

यदि 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री कर्मचारियों के हित में निर्णय नहीं लेते हैं तो राज्य कार्यकारिणी के तय कार्यक्रम के अनुसार 18 अप्रैल से संघ की ओर से छेड़ा गया संघर्ष और तेज होगा । इस मौके पर जिला अनुशासन कमेटी अध्यक्ष रमेश शर्मा , जिला मीडिया प्रभारी पवन ठाकुर ,जिला IT प्रभारी संदीप चंदेल,जिला कानून सलाहकार कमल राठौर खंड सोलन प्रधान सरोप रावत,कोषाध्यक्ष पंकज मेहता,रवि कांत,लीला दत्त आदि मौजूद रहे।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now