Prajasatta Side Scroll Menu

ओछी राजनीति से प्रेरित हो छापी गई विनोद सुल्तानपुरी के खिलाफ झूठी ख़बर : वेद गर्ग

ओछी राजनीति से प्रेरित हो छापा गया विनोद सुल्तानपुरी के खिलाफ झूठी ख़बर : वेद गर्ग

सोलन।
कांग्रेस जिला मुख्य प्रवक्ता वेद गर्ग ने कहा की कसौली से टिकट के दावेदार विनोद सुल्तानपुरी की छवि जानबूझकर खराब करने की कोशिश की जा रही है। विनोद के खिलाफ एक सोची समझी साजिश के तहत पेड न्यूज लगा भ्रामक प्रचार किया गया है, जो सरासर गलत है। कसौली कांग्रेस इसकी घोर निंदा करती है। गर्ग ने कहा की इस तरह के भ्रामक प्रचार के कारण विनोद की पार्टी में भी छवि खराब करने की कोशिश की गई है। जबकि विनोद कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता है। पिछले दो चुनाव से लगातार जनता के बीच है। इस चुनाव में भी टिकट को लेकर आश्वस्त है। यही वजह है वह कसौली विस क्षेत्र में लगातार लोगो से सम्पर्क साधे हुए है।

इसे भी पढ़ें:  Job in Solan: सोलन में 23 पदों के लिए 26 जुलाई को कैंपस इंटरव्यू

विनोद के खिलाफ अचानक गलत समाचार सोशल मीडिया और मीडिया में वायरल कर लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर सवालिया निशान लगाया है। ऐसे में समाचार लिखने और लिखवाने वालों को तुरंत प्रभाव से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस जिला मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि चुनाव में हर किसी को टिकट मांगने का अधिकार है। लेकिन किसी की छवि को नष्ट कर अपना मार्ग प्रशस्त करना तर्कसंगत नहीं है। लिखने वालों को यह नहीं भूलना चाहिए कि मीडिया समाज का आईना होता है। मीडिया की कही और दिखाई बात समाज की दिशा व दशा बदलती है। विनोद इस समय कसौली में पूरी निष्ठा के साथ जनता के बीच जा रहे है। उनके पिता स्वर्गीय केडी सुल्तानपुरी छह बार शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद रहे है। ऐसे में विनोद के खिलाफ बेबुनियाद समाचार प्रकाशित उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है।

इसे भी पढ़ें:  लायंस क्लब परवाणू गोल्ड का हुआ गठन,समाजसेवी तरुण गर्ग बनाए गए अध्यक्ष

गर्ग ने कहा की आज सुबह समाचार देख विनोद की तो मानो पांव के नीचे से जमीन खिसक गई। भगवा धारण करने की उनके खिलाफ खबर भी लिख दी, जिसकी दूर दूर तक उन्हें जानकारी भी नहीं। उन्होंने कहा की विनोद ने अपने समर्थकों सहित पार्टी को तुरंत पोस्ट वायरल कर संदेश दे दिया कि ये उनके विरोधियों की चाल है। वे हमेशा से कांग्रेसी थे और रहेंगे। कहा कि वे केडी सुल्तानपुरी के बेटे है, कभी कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे। हमेशा राहुल गांधी के साथ थे और रहेंगे। कांग्रेस पार्टी ज़िंदाबाद के जोरदार नारे के साथ कहा की भ्रामक प्रचार करने वालों को ठीक किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: बघाट बैंक का कर्ज न चुकाने पर खेम लाल गिरफ्तार, 2.10 करोड़ की देनदारी!

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now