Prajasatta Side Scroll Menu

परमजीत सिंह पम्मी 25 अक्टूबर को करेंगे अपना नामांकन, इस वजह से कांग्रेस को फिर दे सकतें है बड़ी मात

परमजीत सिंह पम्मी 25 अक्टूबर को करेंगे अपना नामांकन, इस वजह से कांग्रेस को इस बार फिर दे सकतें है बड़ी मात

बद्दी|
दून विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय नेता सरदार परमजीत सिंह पम्मी 25 अक्टूबर को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस दिन बद्दी के धकडूमाजरा नजदीकी पूजा पैलेस साई रोड में सुबह 10:00 बजे एक जनसभा भी रखी गई है। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद अपना नामाकं दाखिल करने के बाद परमजीत सिंह पम्मी चुनाव प्रचार और तेज धर देंगे।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा की दून सीट पर साल 2017 में बीजेपी के परमजीत सिंह ने कांग्रेस और एक ही परिवार का गढ़ माने जाने वाली विधानसभा में अपना परचम लहराया था। परमजीत सिंह पम्मी को साल 2017 में दून में कुल 53.17 प्रतिशत वोट पड़े थे। भारतीय जनता पार्टी से परमजीत सिंह ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राम कुमार को 4,319 वोटों के मार्जिन से हराया था। विधायक परमजीत सिंह पम्मी एसटी यानी गुर्जर समाज से संबंध रखते हैं।

इसे भी पढ़ें:  बद्दी पुलिस की SIU टीम ने 2.545 Kg गांजे सहित तस्कर को किया गिरफ्तार

परमजीत सिंह पम्मी के मिलनसार व्यक्तित्व और उनकी सादगी के लोग कायल हैं। यही कारण है कि पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के रामकुमार चौधरी को इतने बड़े अन्तर से हराया था। अगर इस बार के चुनाव को लेकर जनता की राय और सर्वे को आधार माना जाए तो दून विधान सभा की सीट पर इस बार भी परमजीत सिंह पम्मी 5000 हजार से ज्यादा वोट जीत दर्ज कर अपना परचम लहरा सकते हैं।

परमजीत सिंह पम्मी इस बार के चुनाव में उनकी सरकार द्वारा पिछले पांच सालों में हिमाचल व दून में में किए विकास कार्यों को लेकर प्रचार करने उरेंगे। वहीँ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा हाई कमान से उनकी नाजदिकियाँ भी उनके लिए फायदेमंद रहेगी। बता दें कि इस बार दून से कई उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। सूत्रों की माने तो आजाद उम्मीदवार और बसपा तथा आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार यहाँ से केवल कांग्रेस के वोट में सेंध लगाएंगे जिससे कहीं न कहीं सीधे तौर पर कांग्रेस को नुकसान उठाना पड सकता है।

इसे भी पढ़ें:  सोलन: कोटी में दो युवतियों के शव बरामद मामले में जांच के लिए एसआइटी गठित
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now