Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

परवाणू भाजपा कार्यकर्ताओ ने अनुराग ठाकुर का किया जोरदार स्वागत

परवाणू भाजपा कार्यकर्ताओ ने अनुराग ठाकुर किया जोरदार स्वागत

अमित ठाकुर | परवाणू
भाजपा जन आक्रोश रेल्ली में शामिल होने आये केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का हिमाचल के प्रवेश द्वार परवाणू में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया ! अनुराग ठाकुर के परवाणू पहुंचने से पहले ही भारी संख्या में लोग उनके इंजतजार में खड़े रहे व् उनके स्वागत के लिए नारे लगाते नज़र आये ! उनके परवाणू पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाड़ों व् फूल मालाओं से उनका स्वागत किया गया !

हालाँकि भारी बारिश के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा मगर बारिश में भी लोग अपने नेता के लिए खड़े रहे ! कार्यकम की शुरवात स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने मंत्री अनुराग ठाकुर के स्वागत के साथ की ! उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अनुराग ठाकुर को केंद्रीय मंत्री बनाने पर आभार व्यक्त करते हुए भाजपा के कार्यों व् आगामी नीतियों के बारे में बताया ! इस अवसर पर अपने सम्बोधन में अनुराग ठाकुर ने कहा की हिमाचल के युवाओं के लिए खेलों को बढ़ावा देने की जरूरत है जिस से वह नशे से दूर रह सकें व् देश का नाम रोशन कर सकें ! उन्होंने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा की इतनी बारिश के बावजूद जो जनता टस से मस नहीं हुई यह सीधा सन्देश हैं की हमारी सरकार एक बार फिर चुन कर आएगी ! अनुराग ने कहा की जन आशीर्वाद रैली के माध्यम से हम जनता का आशीर्वाद लेकर आने वाले उप चुनाव में भारी बहुमत प्राप्त करेंगे ! इस अवसर पर सांसद सुरेश कश्यप, पुरुषोत्तम गुलेरिया , परमजीत सिंह ( पम्मी), के.एल. ठाकुर, महिला आयोग अध्यक्ष डेज़ी ठाकुर , भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मिधर सूद व् अन्य लोग मौजूद रहे !

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now