परवाणू के ग्राम पंचायत टक्साल में सरकार द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार वैक्सीन की पहली व दूसरी डॉल्स लगाने का काम बड़ी तीव्र गति से शुरू किया गया विभाग द्वारा गत दिवस सोलन जिला उपायुक्त कृतिका कुलहरी नक़े आदेशों क़े तहत वाहन द्वारा नगर वासियों को सूचित किया जा रहा है जिसमें नगर वासियों को सूचित किया जा रहा है जिन जिन लोगों ने कोविड की पहली या दूसरी डोस नहीं लगवाई वह अपने निकटतम टीकाकरण केंद्र में कोविड-19 क़े अंतर्गत आने वाली बीमारी को दूर भगाने के लिए सभी से अनुरोध किया गया है कि वह जल्द से जल्द अपनी पहली या दूसरी डोस अवश्य लगवा लें इसी प्रकार आदेशों का पालन करते हुए ग्राम पंचायत टकसाल के वार्ड नंबर 5 में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगभग 50 से अधिक लोगों को वैक्सिनेशन क़े टीके लगाऐ गए | स्वास्थ्य विभाग से फीमेल हेल्थ वर्कर कंचन शर्मा एवं आशा वर्कर उर्मिला ने मिलकर इस कार्य को पूरा किया व कंचन शर्मा ने कहा की कोविड नाम की यह माहामारी एक बार फ़िर अपने पांव पसार रही है एवं इस से बचने क़े लिये वैक्सीनेशन अति आवश्यक है जो सरकार द्वारा निःशुल्क लगाए जा रहे है, कंचन शर्मा ने सभी से अपील की कि जिन भी नगरवासियों ने वैक्सीनेशन नहीं करवाया है वह शीघ्र करवा लें जिस से स्वय और समाज को कोविड क़े क़हर से बचाया जा सके | इस मौके पर वार्ड पंच निशा शर्मा भी मौजुद रही, निशा शर्मा ने कहा कोविड से बचने क़े लिए यह टीकाकरण टकसाल वासियों को बहुत लाभदायक सिद्ध होगा |

Prajasatta
Shorts
LIVE
















