Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

परवाणू: मारपीट के मामले में दो युवक गिरफ्तार, स्लैगर व डंडो से की थी तीन युवको की पिटाई

परवाणू: मारपीट के मामले में दो युवक गिरफ्तार, स्लैगर व डंडो से की थी तीन युवको की पिटाई

बंसी बाबा | परवाणू
परवाणू के पुलिस थाना में 12 जनवरी को दर्ज मारपीट के एक मामले में पुलिस ने दो युवको को गिरफ्तार किया है। कुछ दिनों पहले परवाणू से साथ लगते टिपरा के एक ढाबे के बाहर कुछ लोगो ने वहां खाना खाकर बाहर निकले तीन युवको की स्लैगर व डंडो से पिटाई कर दी थी। युवको की शिकायत पर पुलिस थाना परवाणू में मामला दर्ज कर लिया गया था। अब इस मामले में पुलिस को दो युवको को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

बता दे की थाना परवाणू में हरीश कुमार उर्फ सोनू निवासी कालका के बयान पर मारपीट का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस को दी शिकायत में हरीश कुमार ने बताया था की वह अपने दोस्तों विक्रम व बीरू के साथ एलजी नाइट ढाबा टिपरा पर मौजूद था। उस दौरान जब ये तीनों दोस्त ढाबे से खाना खाकर जाने लगे तो वह अपनी गाड़ी नंबर एचआर-49-जे-5696 को घुमाने लगा। उसी समय पीछे से एक व्यक्ति जिसका नाम इन्हे मालूम नहीं वह मोटरसाइकिल पर आया तथा उसकी गाड़ी के पीछे ब्रेक लगा दी। साथ में खड़े इसके दोस्त वीरू ने उस व्यक्ति को अपना मोटरसाइकिल थोड़ा साइड करने को कहा ताकि वह अपनी गाड़ी वहां से निकाल सके। इस पर उपरोक्त नामालूम व्यक्ति वीरू से बहसबाजी करने लगा। बहसबाजी के कारण वह और विक्रम भी वहां आ गए।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: पिकअप ने कुचली एक साल की मासूम, हुई दर्दनाक मौत.!

शिकायतकर्ता हरीश ने बताया की मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने अपनी मोटरसाईकिल को आगे करके उन्हें धमकी देते हुए कहा की मैं सोनू नोल्टा के मामा का बेटा हूँ। इतना कहकर वह युवक वहां से चला गया।

हरीश ने पुलिस को बताया की कुछ देर बाद जब वह अपनी गाड़ी मोड़ चुके थे और वहाँ से चलने वाले थे, तभी वह व्यक्ति कुछ और लोगों को साथ लेकर आया और आते ही इन तीनों मित्रों के साथ लड़ाई झगड़ा करने लगा। मोटरसाइकिल सवार व उसके साथ आए लोग इसे एक साईड ले गए तथा सलैगर तथा डंडे से इसे मारने लगे। दूसरी तरफ इसके दोस्त विक्रम और बीरू को भी बुरी तरह पीटने लगे। इसके बाद एक व्यक्ति तलवार लेकर आया और इस पर प्रहार किया। उसने किसी तरह पीछे हट कर अपनी जान बचाई। इसी बीच उसने अपने छोटे भाई को फोन किया और घटना के बारे में बताया।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल का ये खूबसूरत हॉन्टेड टाउन, जिससे जुड़ी हैं अजीब डरावनी कहानियां

इस दौरान शिकायतकर्ता का छोटा भाई विक्रम अपने दोस्तों और भाईयों के साथ वहां आया और इसे और अन्य साथियों को अस्पताल ले जाने लगे तो इन के साथ भी उन सभी ने मारपीट की। युवक की शिकायत पर परवाणू थाना में इस बाबत मामला दर्ज किया गया था।

इस मामले में पुलिस ने सोनू (28 वर्ष) पुत्र ज्ञान सिंह निवासी गाँव नौलटा डाकघर पिंजौर तहसील कालका जिला पंचकुला हरियाणा व नीरज शर्मा (35 वर्ष) पुत्र लेखराज निवासी गाँव धग्गड़ डाकघर टकसाल तहसील कसौली जिला सोलन को गिरफ्तार किया है। इन पर थाना परवाणू में आईपीसी की धारा 341, 323, 147, 148, 149, 392, 395, 506 व आर्म्स एक्ट 25, 54, 59 के अंतर्गत मामला दर्ज है।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: कसौली होटलियर एसोसिएशन ने सरकार से रखी इन प्रमुख मुद्दे के समाधान की मांग

डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की इस मामले में दो युवको को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मामले में अन्य दोषियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now