Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

परवाणू में ट्रक बस की टक्कर में एक व्यक्ति घायल

दफ्फ

अमित ठाकुर | परवाणू
थाना परवाणू के तहत ट्रक व् बस की टक्कर में एक व्यक्ति के घायल होने का मामला आया है| जानकारी के अनुसार बुधवार दिन में करीब 2:45 बजे परवाणू बाई पास शिमला चंडीगढ़ रोड पर एक ट्रक न. यूपी 92 टी 7181 शिमला से चंडीगढ़ की तरफ सेब ले कर जा रहा था| कामली पुल के पास पर यह ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर लगे डिवाइडर को तोड़ता हुआ अपनी लेन से दूसरी लेन में चला गया| तथा दूसरी लेन में दिल्ली से शिमला जा रही वॉल्वो बस न. एचपी 63ए -2846 से टकरा गया जिस से बस में बैठी 7 सवारियों में से एक सवारी को चोटें आयी| घायल सवारी को इलाज के लिए परवाणू के ईएसआई अस्पताल ले जाया गया बाकि सवारियों व् चालक सुरक्षित बताये गए हैं| डीएसपी योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि की है|

इसे भी पढ़ें:  नालागढ़ में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, बुलेट को मारी टक्कर, महिला की मौत, एक घायल
Aaj Ki Khabren Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now