Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

परवाणू सेब मंडी में असूविधाओं के चलते हो रही ख़ासी परेशानी

परवाणू सेब मंडी में असूविधाओ के चलते हो रही ख़ासी परेशानी

अमित ठाकुर|परवाणू
सेब सीजन की शुरुवात होते ही परवाणू टर्मिनल मंडी में सुविधाओं व असुविधाओं को लेकर आढ़तियों व प्रशासन के बीच खींच-तान का सिलसिला शुरू हो जाता है| एक ओर आढ़ती असुविधाओं के लिए प्रशासन को दोष देते हैं| वही प्रशासन अपने बचाव में आढ़तियों के लिए दी जाने वाली सुविधाओं का बखान करते हैं| आढ़तियों के अनुसार मंडी में सीजन शुरू होने तक भी प्रशासन द्वारा मूलभूत सुविधाएँ सुचारु नहीं की जाती जिनमे बिजली पानी व् सबसे आवश्यक शौचालय है ! वहीँ प्रशासन आढ़तियों की सुविधा के लिए निर्माणाधीन पार्किंग शौचालय व् शेड आदि का हवाला देकर अपना पीछा छुड़ा लेते हैं !

इसे भी पढ़ें:  सोलन पुलिस की टीम ने किराए के कमरे में रह रहे दो युवकों से 26.68 ग्राम हैरोईन की बरामद

इस बारे में बात करने परआढ़ती एसोसिएशन प्रधान संजीव ब्रांटा ने बताया की आए वर्ष सीजन शुरू होने के बाद मांग करने पर प्रशासन द्वारा सुविधाएँ शुरू की जाती है| संजीव ने कहा की बिजली पानी की असुविधा से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता परन्तु बाहर से आने वाले आढ़तियों व् ग्रोवरों के लिए सबसे अधिक आवश्यक शौचालय है जिसका प्रशासन को ख़ास ध्यान रखना चाहिए था|

उन्होंने कहा की आढ़तियों की सुविधा के लिए बनाये जा रहे शेड व शौचालय बनाते वक्त आढ़तियों से कोई चर्चा या किसी प्रकार का सुझाव नहीं लिया गया प्रशासन द्वारा बनाये जा रहे शेड व शौचालय का कोई लाभ नहीं है| ब्रांटा ने बताया की प्रशासन द्वारा बिजली व् पानी की समस्या को दुरुस्त कर दिया गया है परन्तु शौचालय की सुविधा जस की तस है|

इसे भी पढ़ें:  Solan News: हाई स्कूल गुनाई में धूमधाम से आयोजित किया गया पहला पारितोषिक वितरण समारोह

परवाणू टर्मिनल मंडी के प्रभारी राजेश शदैक ने कहा की प्रशासन द्वारा आढ़तियों व ग्रोवरों की सुविधाओं का पूरा धयान रखा जाता है| मंडी में सीजन से पहले सुविधएं प्रशासन द्वारा देने का प्रयास किया जा सकता है परन्तु ऐसा करने पर स्थानीय लोग व कबाड़ी चीज़ों का नुकसान कर देते हैं जिसके चलते ऐसा करना सम्भव नहीं हो पा रहा है| वहीँ शौचालय की समस्या के लिए भी कार्य किया जा रहा है व एक सप्ताह में यह सुविधा भी उपलब्ध करा दी जाएगी| निर्माण कार्य के चलते कुछ असुविधा अवश्य है जिसके लिए हमें खेद है व निर्माण कार्य पूरा होने के पश्चात् आढ़तियों व् ग्रोवरों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा|

इसे भी पढ़ें:  अर्की : शिकार करने के लिए चलाई गोली महिला को जा लगी, मामला दर्ज
Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now