Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

परवाणू शिमला नेशनल हाईवे पर लगातार होते रहे हादसे

परवाणू शिमला नेशनल हाईवे पर लगातार होते रहे हादसे

अमित ठाकुर | परवाणू
परवाणू -सोलन नेशनल हाईवे पांच पर गुरुवार को लगातार सड़क हादसे होते रहे दिनभर में करीब तीन बार अलग-अलग वाहन आमने-सामने भिड़े। जानकारी के अनुसार चक्की मोड़ के पास लैंडस्लाइड के कारण हाईवे की पहाड़ी की तरफ की लेन बंद थी जिसके कारण दोनों तरफ की ट्रैफिक एक लेन पर चल रही है । स्थानीय लोगों ने बताया कि चक्की मोड़ में बार -बार हादसे होते रहे जिसमें कुछ सवारों को चोटें आईं व कुछ के वाहनों को भारी नुक़सान हुआ ।

देर शाम भी शिमला की ओर जा रही वोल्वो बस से भी एक कार टकरा गई। इससे कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम लग गया जिससे सफर कर रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ दुर्घटना ग्रस्त हुए लोगों ने मौके पर ही मामले निपटाए । फोरलेन निर्माण कंपनी ने उपयुक्त स्थानों पर डायवर्सन के बोर्ड भी लगाए हैं इसके विपरित वाहन सवार सिंगल लेन पर तेज गति से चल रहे हैं । पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की है ।बरहाल यातायात पुलिस सावधानी से चलने की अपील कर रही है ।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now