Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

परवाणू-शिमला राष्ट्रिय मार्ग हुआ बड़ा हादसा – सेब से लदे ट्रक ने निजी बस को मारी टक्कर, दोनों वाहन पलटे, 25 यात्री हुए घायल

IMG 20210822 162614

अमित ठाकुर | परवाणू
परवाणू-शिमला राष्ट्रीय मार्ग पर जाबली के समीप क्रशर मोड़ पर निजी बस के सड़क में पलटने से कई सवारियां घायल हो गईं। घटना दोपहर बाद की है। सूचना पाते ही धर्मपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि कालका की ओर जा रही निजी बस को सेब से लदे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बस क्रशर मोड़ के पास सड़क में ही पलट गई। उसके बाद ट्रक भी सड़क पर पलट गया। बताया जा रहा है कि बस में 20 से 25 के करीब सवारियां बैठी हुई थी। घायलों को सीएचसी धर्मपुर ले जाया गया है। अभी तक जानी नुकसान की सूचना नहीं है।

बीते दो दिनों में बस हादसे का यह तीसरा मामला है। शनिवार सुबह बद्दी के समीप एचआरटीसी की बस खाई में गिर गई थी, वहीं शाम के समय दाड़लाघाट के नजदीक भी एचआरटीसी बस का पट्टा टूटने से बस पैरापिट पर हवा में झूल गई थी, लेकिन उसमें कोई घायल नही हुआ था। अब आज रविवार को फोरलेन पर यह हादसा पेश आया है। सेब से लदे एक ट्रक ने शनिवार को कंडाघाट में भी ब्रेक फेल होने पर टक्कर मार दी थी जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए थे।
बताय जा रहा है ट्रक नंबर आरजे 14 जीजे 1031 अनियंत्रित हो गया। चालक ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख पाया और आगे चल रही निजी बस एचपी 51 ए 3651 को पीछे से टक्‍कर मार दी। टक्‍कर जोरदार होने के कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। ओवरलोड ट्रक भी टक्‍कर के बाद सड़क पर पलट गया। बताया जा रहा है दोनों ही वाहन सोलन से कालका की तरफ जा रहे थे। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र धर्मपुर ले जाया गया। धर्मपुर पुलिस हादसे की जांच कर रही है। पुलिस ने प्रत्‍यक्षदर्शियों के भी बयान दर्ज किए हैं।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now