Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

परवाणू-टकसाल कालोनी व सेक्टर -4 में धूम धाम से मनाया गया छट पूजा का त्यौहार

परवाणू-टकसाल कालोनी व सेक्टर -4 में धूम धाम से मनाया गया छट पूजा का त्यौहार

अमित ठाकुर | परवाणू
परवाणू के टकसाल कॉलोनी में छठ पूजा पर्व धूमधाम से मनाया गया। बुधवार की शाम डूबते सूर्य को अ‌र्घ्य देकर श्रद्धालुओं ने अपने पति व संतान की मंगल कामना के साथ घर की सुख समृद्धि की कामना की अतः वीरवार की सुबह उगते सूर्य को अ‌र्घ्य देकर सूर्य देव की उपासना की जाएगी। भगवान सूर्य की उपासना करने के लिए छठी उत्सव हर वर्ष मनाया जाता है।

बीते लगभग दो वर्षों से यह त्यौहार करोना नियमों के चलते नहीं मनाया गया, परंतु इस वर्ष टकसाल कालोनी के निवासियों ने छट त्यौहार पर बड़ा स्टेज लगाया व संध्या समय भजन कीर्तन और रंगारंग झांकीयों का कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें हिन्दु देवी देवताओं की झांकियां दिखाई गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता लतीश कुमार व मंच का संचालन जानें मानें वरिष्ठ मंच संचालक अमीचंद ठाकुर द्वारा किया गया |

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि कॉंग्रेस के युवा नेता व कसौली विधानसभा से कॉंग्रेस उम्मीदवार रहे विनोद सुल्तानपुरी द्वारा की गई ।विनोद सुल्तानपुरी ने छठ पूजा के उपलक्ष पर समस्त जनता को शुभकामनाएं दी व कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए आयोजकों का व उपस्थित जनता का आभार व्यक्त किया ।
बुधवार की शाम श्रद्धालुओं ने टकसाल कालोनी के श्री शिव मंदिर के समीप बनाए गए कृत्रिम जलकुंड में खड़े होकर डूबते सूर्य को अ‌र्घ्य दिया। श्रद्धालुओं ने फल, फूल, गन्ना, गुड़ व घी से बने ठेकुआ और चावल के आटे व गुड़ से बने भूसवा जैसे व्यंजनों के साथ पूजा-अर्चना की।

छठ का त्यौहार परवाणू सेक्टर चार स्थिति नये ब्लॉकों में भी लोगो ने धूमधाम से मनाया ! सेक्टर चार में हो रही छठ पूजा में देवेंद्र शर्मा ने बताया की छठ का त्यौहार बहुत महत्वपूर्ण त्यौहार है जैसे दिवाली व करवाचौथ हम मनाते है उसी प्रकार छठ का त्यौहार उतर प्रदेश, बिहार व अन्य कई राज्यों में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है ! देवेंद्र शर्मा ने कहा छठ त्यौहार का अपना एक महत्व व मान्यता है जो उत्तर भारतीय संस्क्रुति में बहुत जाना व माना जाता है !

उपरोक्त कार्यक्रम के अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य आयोजक लतीश कुमार व मंच के मुख्य संचालक अमीचंद ठाकुर ने उपस्थित सभी लोगों को बधाई दी व कार्यक्रम को सफल बनानें पर सभी सदस्यों व उपस्थित जनता का धन्यवाद किया ! छठ पूजा त्यौहार में स्थानिय लोग व उत्तरप्रदेश, बिहार के अस्थाई निवासी भारी संख्या में मौजुद रहे ।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now