Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

परवाणू टकसाल रेलवे फाटक का मुद्दा फिर गरमाया

IMG 20221217 WA0023

– एक तरफ़ा गेट खुला, वाहन फसे – बिजली चली जाने को बताया जा रहा है कारण

परवाणू।
परवाणू स्थित टकसाल रेलवे स्टेशन समीप लगे फाटक के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी । प्राप्त जानकारी में बताया गया की यह फाटक ट्रेन के गुज़र जाने के बाद एक तरफ से खुला और उस दौरान ट्रेक पर वाहन फस गए । दूसरी और से फाटक खुला ही नहीं उसके बाद फाटक एक तरफ से कभी खुल रहा था और कभी बंद हो रहा था । इस दौरान वाहनों का लंबा जाम लग गया और कुछ वाहन रेल ट्रेक के बीच में ही फस गए, जिस कारण कोई ना कोई दुर्घटना हो सकती थी | ऐसे में गनीमत रही की किसी प्रकार का कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह फाटक शुक्रवार दोपहर लगभग 12:30 के आस पास लगा और लगभग बीस मिनट वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी । इस पुरे वाक्या में दोपहर मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग जाने से चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों का कहना है कि फाटक के खुलने व बंद होने की वजह से जाम की स्थिति उत्पन्न हुई । प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की बिजली चली जाने की वजह से यह घटना घटी । इस बारे लोगों का कहना है की टकसाल रेलवे फाटक हाईटेक सेंसर व बिजली से संचालित होता है और जब से यह फाटक बिजली से खुलना और बंद होना शुरू हुआ है इस प्रकार के वाक्य कई बार हो चुके है । इस दौरान लोगों ने कहा की इस समस्या का समाधान करना व बिजली से संचालित होने वाले टकसाल रेलवे फाटक के लिए प्लान बी के साथ बिजली का इंतज़ाम करना आवश्यक है ।
बता दें की कसौली रोड परवाणू का सबसे व्यस्त रहने वाला रोड है और इस रोड से सेक्टर 4/5 नारियल, अम्बोटा इंडस्ट्रियल व आवासीय एरिया को जोड़ने वाला एक मात्र रोड़ है और साथ ही यह सिंगल रोड है यहां जाम लगने की संभावना बहुत अधिक होती है, फिर चाहे वह अवैध पार्किंग के चलते हो या फिर रेलवे फाटक की वजह से हो ।
उधर, टकसाल रेलवे फाटक पर तैनात गेट मेन रोहित ने बताया की टकसाल रेलवे के पास बिजली चली जाने के बाद बिजली का दूसरा कोई विकल्प नहीं है । बिजली की समस्या के चलते इस प्रकार की घटना होना स्वाभाविक है ।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now