Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, 24 साल के युवक की मौत, दूसरा घायल

24 साल के युवक की मौत, दूसरा घायल

प्रजासत्ता|
औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत पहाड़ी हल्के में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है| कुंडलू के पास एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी| हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है| स्थानीय लोगों की मदद से नालागढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है|

मिली जानकारी मुताबिक पिकअप गाड़ी चंडीगढ़ से प्याज लोड करके कुल्लू के भुंतर जा रही थी और अचानक कुंडलू के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी| हादसे में जिस युवक (24 साल) की मृत्यु हुई है, वह बिलासपुर के नैना देवी का रहने वाला था| फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल भेज दिया है|

इसे भी पढ़ें:  आईसीएफ़आई युनिवर्सिटी ने परवाणू थाना को भेंट किए बेरिकेट्स

डीएसपी नालागढ़ विवेक चाहल ने बताया कि कुल्लू के पास एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी| जबकि दूसरे व्यक्ति का नालागढ़ के सिविल अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है| उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है|

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now