Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

पुलिस अधीक्षक बद्दी एसपी मोहित चावला का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन में दर्ज

पुलिस अधीक्षक बद्दी मोहित चावला का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन में दर्ज

बद्दी।
पुलिस जिला बद्दी के एसपी मोहित चावला का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन में दर्ज हो गया है। हिमाचल के लिए यह बड़े गौरव की बात है। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन की हिमाचल इकाई के प्रेसिडेंट सुमित सिंगला ने यह अवार्ड दे कर उन्हें नवाजा है।

उल्लेखनीय है कि मोहित चावला की पहचान प्रदेश के पुलिस अफसरों में एक ईमानदार अफसर के रूप में होती है। मोहित चावला ने बद्दी में जहां समय-समय पर अपनी टीम को जागरूक कर समाज की निस्वार्थ सेवा व सहयोग किया। वहीं अपराध ट्रैफिक नियंत्रण कर बद्दी को क्राइम रहित कर पुलिस की कार्यप्रणाली से लोगों को भयमुक्त वातावरण देकर पुलिस की समाज के प्रति अच्छी छवि को उभारा है।

बता दें कि पुलिस जिला बद्दी के एसपी मोहित चावला को अपराध और अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क प्रणाली में प्रदेश भर में पहला स्थान भी प्राप्त हुआ है। मोहित चावला जो आईपीएस 2010 कैडर के अधिकारी हैं उनका जन्म कुल्लू हिमाचल में ही हुआ है । चावला ने वर्ष 2009 में यूपीएससी क्लियर किया था व वर्ष 2013 में उन्हें हरियाणा सरकार ने प्रतिभा सम्मान अवार्ड दिया था। वर्ष 2015 में डीजीपी डिस्क अवार्ड मिला था। वर्ष 2020 में उन्हें देश के 50 टॉप पुलिस कप्तानों में एशिया पोस्ट सर्वे अवार्ड भी मिला था। महिलाओं में जागरूता हेतु उन्हें हाल ही में स्कॉच अवार्ड भी मिला है। अम्बाला में बसे परिवार के इस होनहार अफसर ने अम्बाला के एक कम्प्यूटर सेंटर से इंस्ट्रक्टर के रूप में कैरियर शुरू कर बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र, पुना ,मोहाली में नौकरी करने के बाद वर्ष 2010 में आईपीएस बन हैदराबाद में एएसपी बन हिमाचल में प्रवेश किया व 2014 में काँगड़ा 2015 एसपी मंडी 2017 में एसपी शिमला व 2020 में एडीसी राज्यपाल रहे। मोहित चावला ने वर्ष 1999 में नेशनल स्कॉलरशिप छात्र रहते हुए पा ली थी। अम्बाला में द्वितीय योग अचीवर भी रहे थे । वर्ष 2022 में उन्हें नेशनल अवार्ड फॉर इ गवर्नेंस भी मिला है। एसपी पुलिस जिला बद्दी मोहित चावला ने वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स लंदन में नाम दर्ज होने व् उन्हें यह अवार्ड देने पर लंदन बुक ऑफ़ रिकार्ड्स हिमाचल चैप्टर के अध्यक्ष सुमित सिंगला का आभार जताया है व कहा है की उनका लक्षय ईमानदारी से राष्ट्र की सेवा करना है।

इस अवसर पर सुमित सिंगला ने कहा की बहुत ही कम ऐसे युवा प्रशाशनिक अधिकारी होते हैं जो समय से पहले धार्मिक गतिविधियों के साथ साथ समाज सेवा में तत्पर रहते हैं। कहा कि यह हमारे हिमाचल के लिए बड़े गर्व की बात है ।ऐसे अधिकारी आने वाले समय में जहाँ हिमाचल का नाम ऊंचा करेंगे वहीँ पर देश में भी अपनी निष्काम सेवाएं देकर देश का नाम उच्च बुलंदियों पर लेकर जायेंगे। ऐसी शक्शीयते बहुत कम होती हैं बहुत काम होती हैं जिनको अपने देश के साथ बहुत ज्यादा लगाव होता है। उन्होंने मोहित चावला को बारंबार बधाई दी है।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now