Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

राजपुरा स्कूल की प्रधानाचार्य अदित कंसल को किया गया सम्मानित

Published on: 6 October 2020
राजपुरा स्कूल की प्रधानाचार्य अदित कंसल को किया गया सम्मानित

जी.एल कश्यप|
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजपुरा के प्रधानाचार्य अदित कंसल जो कि एक प्रख्यात लेखक, कहानीकार एवं कवि हैं, को 4 अक्टूबर 2020 को देवभूमि हिम कला मंच शिमला एवं वर्मा फिल्म प्रोडक्शन हिमाचल प्रदेश द्वारा सरकाघाट मंडी में आयोजित सम्मान समारोह में प्राउड ऑफ हिमाचल अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें मुख्यातिथि प्रेम कुमारी, चेयरमैन, महिला एसोसिएट फॉर सेविंग हेल्थ अवेयरनेस एंड लिटरेसी द्वारा दिया गया।

गौरतलब है की इन्हें पहले भी कईं अवार्ड मिल चुके हैं जैसे कि वर्ष 2017 में राज्य शिक्षक अवार्ड से तत्कालीन राज्यपाल आचार्य देवव्रत द्वारा नवाज़ा गया था। वर्ष 2018 में उन्हें नई दिल्ली में ग्लोबल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया। वर्ष 2019 में भाषा व संस्कृति विभाग द्वारा राजभाषा पुरुस्कार से नवाज़ा गया। ऐसे और भी कई पुरुस्कार इनके नाम दर्ज हैं। अदित कंसल की कहानियाँ विभिन्न समाचार पत्रों के अतिरिक्त राष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित होती हैं। अ

भी हाल ही में उनका लघु कथा संग्रह ” मेरे हिस्से की धूप ” प्रकाशित हुआ है। इस अवसर पर विद्यालय के साथ – साथ नालगढ़ क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस उपलब्धि पर नालागढ़ विकास मंच के अध्यक्ष नरेश घई, हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ के जिला प्रधान कश्मीरी लाल, रडियाली की पंचायत प्रधान इंदु वैद्य, राजपुरा के पंचायत प्रधान हरविंदर सिंह व उप प्रधान परमजीत सिंह, नालागढ़ साहित्य कला मंच के अध्यक्ष यादव किशोर गौतम व स्वंयसेवी डॉ भूपेंद्र ने प्रधानाचार्य को बधाई व शुभकामनाएं दी।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now