Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

साधुपुल क्षेत्र में अश्विनी खड्ड के आस-पास नियमित औचक निरीक्षण के निर्देश

साधुपुल क्षेत्र में अश्विनी खड्ड के आस-पास नियमित औचक निरीक्षण के निर्देश

प्रजासत्ता|
उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. विकास सूद ने पर्यटन एवं पुलिस विभाग को निर्देश दिए हैं कि उपमण्डल के साधुपुल क्षेत्र में अश्विनी खड्ड के आस-पास नियमित औचक निरीक्षण किए जाएं आर क्षेत्र में धारा 144 के उल्लघंन पर कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाए। डाॅ. सूद आज साधुपुल क्षेत्र में अश्विनी खड्ड के आस-पास क्षेत्र का निरीक्षण करने के उपरान्त स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों, होटल मालिकों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

डाॅ. सूद ने पर्यटन विभाग को निर्देश दिए कि समूचे क्षेत्र में बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र के कार्य कर रहे होटलों के विरूद्ध सख्त कार्रवाही अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा कि सभी होटलों में सीसीसटीवी कैमरे स्थापित होने चाहिएं। उन्होंने होटल मालिकों को निर्देश दिए कि अपने फेसबुक पेज एवं व्हाट्सएप ग्रुप में इस क्षेत्र में लागू धारा 144 तथा नदी क्षेत्र में जाने की मनाही के विषय में जानकारी दी जाए। उन्होंने होटल में भी पर्यटकों को इस विषय में जागरूक करने के निर्देश दिए।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि क्षेत्र में अश्विनी खड्ड के किनारे ऐसे स्थानों पर बाड़बन्दी की जाए जहां से पर्यटक एवं वाहन नदी में जाते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मुख्य स्थानों पर धारा 144 के सम्बन्ध में सूचना पट्ट स्थापित किए जाएंगे ताकि पर्यटकों को आवश्यक जानकरी मिल सके।
उपमण्डलाधिकारी ने कहा कि अमूल्य पेयजल को दूषित होने से बचाने के लिए नियम पालन में कोई कोताही सहन नहीं होगी।

उन्होंने निर्देश दिए कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहन कर रखें। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि मास्क न पहनने वालों तथा धारा 144 का उल्लघंन करने पर विधि सम्मत कार्रवाही अमल में लाई जाए।

डाॅ. सूद ने कह कि जल को दूषित होने से बचाने के लिए प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड द्वारा पानी के नियमित सैम्पल लिए जाएंगे। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने आग्रह किया कि क्षेत्र में पुलिस की नियमित गश्त सुनिश्चित बनाई जाए।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत सकोड़ी के प्रधान सुरेश कुमार, उप प्रधान राजेन्द्र, ग्राम पंचायत तुन्दल की प्रधान चित्ररेखा, स्थानीय ग्रामीण, तहसीलदार कण्डाघाट अमन राणा, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ शुभम, सहायक पर्यटन विकास अधिकारी सोलन करतार चन्द, थाना कण्डाघाट के प्रभारी ब्रिज लाल, रिवर ऐसोसियशन साधुपूल के प्रधान पवन ठाकुर, सदस्य सन्दीप नेगी, रमेश शर्मा, नीरज ठाकुर तथा रजनीश शर्मा एवं अन्य उपस्थित थे।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now