Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सनकी आशिक की करतूत: प्रेमिका और उसके पति पर किया जानलेवा हमला, दोनों PGI रेफर

Published on: 26 January 2022
जानलेवा हमला Kangra News Shimla News

नालागढ़|
प्रेम में पागल एक सनकी आशिक ने अपनी ही प्रेमिका और उसके पति पर तेजधार हथियार से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया| बताया जा रहा है कि पहले दोनों लिव इन में साथ रहे, बाद में महिला ने किसी ओर से शादी कर ली। फिर क्या था, गुस्साए सनकी आशिक को यह नागवार गुजरा और उसने महिला को दुनिया से रुखसत करने का प्लान बना लिया प्रेमिका और उसके पति पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि महिला और आरोपित युवक का पुराना प्रेम प्रसंग था। बीते 2 माह से वह जमात में गया हुआ था। इस बीच महिला ने किसी अन्य व्यक्ति के साथ शादी कर ली और उसके साथ पिछले 3 महीनों से दत्तोवाल में किराए के मकान में रह रही थी। जैसे ही आरोपी को इस बारे में पता चला तो उससे यह बात सहन ना हुई तो उसने महिला और उसके पति को उसके ही कमरे में घुसकर तेजधार हथियार से लहूलुहान कर दिया और मौके से फरार हो गया।

आरोपीत की पहचान बाबू खान के तौर पर हुई है। वहीँ हमले में दोनों पति-पत्नी गंभीर घायल हैं और दोनों को लहूलुहान हालत में नालागढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया। लेकिन हालत ज्यादा खराब होने के चलते उन्हें अब डॉक्टरों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया है।

पुलिस थाना नालागढ़ के एसएचओ श्याम लाल, डीएसपी वीरी सिंह ने मौके का जायजा लिया और आईपीसी की धारा-307 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। डीएसपी वीरी सिंह ने बताया कि आरोपी कि बाबू ने पति-पत्नी पर तेजधार से हथियार किया था, जिसमें दोनों गम्भीर घायल और और उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है. आरोपी की तलाश की जा रही है।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now