Prajasatta Side Scroll Menu

सनवारा में टोल फीस वसूली मामले पर सुनवाई 22 जून तक टली, अब चुकानी पड़ेगी टोल फीस

sanawara-toll-plaza-

प्रजासत्ता|
परवाणू-शिमला फोरलेन पर सनवारा टोल प्लाजा पर हो रही टोल फीस वसूली संबंधित याचिका पर सुनवाई 22 जून तक टल गई है। गुरुवार को हाईकोर्ट के न्यायाधीश रवि मलिमथ और न्यायाधीश ज्योतशना रेवल दुआ की खंडपीठ के समक्ष इस मामले पर सुनवाई हुई| नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से कोर्ट में यह दलील दी कि वह दायर याचिका का जबाब देना चाहते हैं| जिस पर कोर्ट की तरफ से नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया का जबाब आने तक मामले की सुनवाई 22 जून तक टाल दी है|

bb1f00da cf8f 48b7 9908 876e915c4be0 e1622729079498

वहीँ टोल वसूली पर लगी रोक को भी फ़िलहाल आगामी आदेशों तक हटा दिया गया है। अब जब 22 जून को इस मामले पर दुबारा सुनवाई होगी, उसके बाद ही यह निर्णय लिया जाएगा की टोल लिया जाएगा या नहीं| फिलहाल अब इस टोल प्लाजा से गुजरने वालों को आने-जाने के लिए टोल चुकाना पड़ेगा

इसे भी पढ़ें:  Kasauli International Public School Sanwara ने वर्ल्ड वाइल्ड विज़डम ग्लोबल चैलेंज में मारी बाज़ी

उल्लेखनीय है कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से सनवारा में स्थापित टोल प्लाजा पर 19 अप्रैल से टोल लेना शुरू किया गया था| लेकिन कोर्ट में याचिका दायर होने के बाद कालका-शिमला एनएच पांच पर बने फोरलेन के पहले टोल प्लाजा पर बुधवार और गुरवार को कुछ समय के लिए टोल इकट्ठा नहीं हुआ। बता दें कि मंगलवार को सनवारा टोल पर अधिक वसूली को लेकर सुनवाई पर हाईकोर्ट की खंडपीठ ने टोल वसूली रोकने के आदेश दिए थे। हालांकि, यह सुनवाई दो जून को होनी थी। लेकिन अब यह तीन जून तक टल गई।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: 25 फरवरी को कसौली विधानसभा के दौरे पर होंगे सीएम सुक्खू, विभिन्न परियोजनाओं करेंगे उद्घाटन एवं शिलान्यास
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now