Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

शराब तस्करी में एक युवक गिरफ्तार

शराब तस्करी में एक युवक गिरफ्तार

अमित ठाकुर | परवाणू
थाना परवाणू के तहत एक युवक से 8 बोतल देसी शराब बरामद होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जसविन्द्र सिंह पुत्र राम दयाल निवासी गांव देहली सैक्टर 06 परवाणू, तहसील कसौली जिला सोलन उम्र 28 वर्ष शनिवार रात करीब 9 बजे सेब मंडी की तरफ जा रहा था तभी पुलिस की गाड़ी को गश्त करता देख वहां खड़े ट्रकों के पीछे भागा जिसे पुलिस कर्मियों ने काबू किया। जसविंदर के पास एक बैग था जिसकी तलाशी लेने पर पुलिस को आठ बोतलें शराब देसी मार्का संतरा नंबर 1 फॉर सेल इन हिमाचल बरामद हुई। उसके पास इसका कोई परमिट या लाइसेंस नहीं था इस संबंध में पुलिस द्वारा थाना परवाणु में आवकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी दयाराम ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now