Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सत्ताइस करोड़ से होगा 17 किलोमीटर सड़क का जीर्णोद्धार

फोटो:पट्टा गोयला सड़क की खस्ताहाल को बयां करते चित्र

-क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री व विधायक का जताया आभार)
कश्यप।पट्टा महलोग
लोक निर्माण विभाग कसौली मण्डल के तहत पट्टा से गोयला-चंडी सड़क के जीर्णोद्वार पर नाबार्ड की ओर से 26 करोड़ 82 लाख रुपए व्यय किए जाएंगे। लगभग 45 वर्ष पूर्व बनी इस 17 किलोमीटर सड़क की हालत अत्यंत खराब हो गई थी व इसमे किसी भी प्रकार का वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया था। दूँन विधानसभा के विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने बताया कि पूर्व की सरकारों ने इस सड़क के रखरखाव व मुरम्मत पर कभी ध्यान नही दिया। उन्होंने बताया कि इस सड़क को दुरुस्त करने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष गुहार लगाई व उन्होने प्राथमिकता के आधार पर इस सड़क के लिए राशि स्वीकृत करवाई। विधायक ने बताया कि दून विधानसभा क्षेत्र का पट्टा- घियांन- गोयला-चंडी रोड को नाबार्ड से मंजूरी मिल गई है जिसके तहत 26 करोड़ 82 लाख रुपए की लागत से यह रोड चौड़ा होकर दोबारा पक्का किया जाएगा और इसका टेंडर जल्दी ही लगा कर काम शुरु कर दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि दूँन विधानसभा क्षेत्र को आदर्श क्षेत्र बनाने का उनका सपना है व वे इसी दिशा में कार्य कर रहे है। विधायक ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री और दून क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से अपने क्षेत्र को जरूर आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाएंगे।

बता दें कि लगभग 45 वर्ष पूर्व बने इस सिंगल रोड में कहीं भी बडी गाड़ी को पास देने की जगह नही है व बहुत सी जगह पर गाड़ियों को पास देने ज लिए मिलों आगे पीछे हटानी पड़ती है। पानी की निकासी नालियां व पुलियां टूटी होने की वजह से वर्षा का पानी सड़क पर जमा होता है ,वहीं पट्टा से गोयला तक सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है। गोयला व दर्जनों गांव के लोग इस सड़क से रोजाना बीबीएन व कुनिहार शिमला का रुख करते है लेकिन सड़क की दयनीय हालत होने की वजह से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।कंजयारा खनेट के पास पुली को टूटे हुए दो वर्ष हो गए है।घियांन पपलोगी के पास सड़क की हालत खस्ता है। विभाग से बार बार आग्रह करने के उपरांत भी लोगों की समस्या का समाधान नही हो रहा था।लेकिन अब विधायक के अथक व अनवरत प्रयासों से इस सड़क का कायाकल्प होने वाला है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जिला परिषद के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, बीडीसी आशा देवी, अमर लाल, ग्राम पंचायत गोयला के प्रधान मदन वर्मा, ढकरियाणा के प्रेमदास,बाड़ियाँ(पट्टा) की रंजना कश्यप, खेम चंद ठाकुर, अंजू भंडारी, पूर्व प्रधान पूर्ण चंद गुप्ता,पवन गुप्ता,चंडी के विनय कुमार,जय सिंह अन्य गणमान्य व्यक्ति संतराम वर्मा, ।मोहन लाल,अमर सिंह वर्मा ,बाबूराम वर्मा, मोहन सिंह, ईश्वरदास, शिव लाल वर्मा, राम चन्द, सदा राम वर्मा,लायक़ राम ठाकुर रविन्दर शर्मा आदि ने हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर व दून के युवा व ओजस्वी विधायक सरदार परमजीत सिंह पम्मी का इस सड़क के उद्धार हेतु 26 करोड़ 82 लाख रूपये की राशि स्वीकृत करवाने व नाबार्ड में इस कार्य को डालने के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद किया है। इलाके की समस्त जनता विधायक महोदय की विकासोन्मुखी सोच के लिए उनकी भूरी भूरी प्रशंसा करती है।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now