Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

शेयर मार्केट में 15 लाख रुपये लगाने के बाद परेशान 21 वर्षीय छात्र ने हॉस्टल में फंदा लगाकर की आत्महत्या

मीडिया से बातचीत में

बद्दी|
कालूझिंडा के महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय के हॉस्टल में एक छात्र द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक जयदीप सीसवाल 21 वर्षीय, आदमपुर, हिसार (हरियाणा) का रहने वाला था और कंप्यूटर साइंस का तृतीय वर्ष का छात्र था। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, जयदीप के दोस्तों ने बताया कि उसने शेयर मार्केट में पैसे लगाए थे और इस कारण कुछ दिन से परेशान था।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे जयदीप का रूममेट कुछ सामान लेने कमरे में आया था। इस दौरान कमरा अंदर से बंद था। काफी देर खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खोला तो उसने यूनिवर्सिटी स्टाफ को सूचना दी। बाद में हास्टल वार्डन और विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो जयदीप फंदे से लटक रहा था। आनन-फानन में छात्र को स्थानीय अस्पताल नानकपुर हेल्थकेयर सेंटर पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बरोटीवाला थाना प्रभारी रूपलाल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जयदीप के दोस्तों के अनुसार, उसने शेयर मार्केट में करीब 15 लाख रुपये लगाए थे। इसी वजह से कुछ दिन से परेशान चल रहा था। डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now