Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंधाला के आइटीईएस विषय के 71 छात्रों को दी गई ऑन जॉब ट्रेनिंग

जी.एल. कश्यप| पट्टा मेहलोग

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंधाला में विद्यार्थियों के लिए चार दिन का ऑन जॉब ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के 71 छात्रों ने भाग लिया। स्कूल की प्रधानाचार्य किरन ठाकुर ने बताया कि स्कूल के नवमी, दसवीं, जमा एक और जमा दो के आइटीईएस विषय के छात्रों ने आईईसी यूनिवर्सिटी में चार दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग में भाग लिया। इस प्रशिक्षण के दौरान छात्रों ने कंप्यूटर की कार्यप्रणाली को जाना और उसके अनुसार कार्य भी किया।

प्रधानाचार्य ने बताया की रोजगारोन्मुखी व्यवसायिक शिक्षा से बच्चों को बहुत लाभ मिला है और यह सरकार की तरफ से चलाई गई एक अच्छी मुहिम है जिससे बच्चों को प्रैक्टिकल ज्ञान ज्यादा मिलता है। उन्होंने यह भी बताया कि इसमें स्कूल के व्यवसायिक शिक्षक भी बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। यह छात्र अब स्कूली शिक्षा के बाद अपना रोजगार शुरू कर सकते हैं। इस ट्रेनिंग के दौरान आईईसी यूनिवर्सिटी की प्रवक्ता दिव्या ठाकुर ने बच्चों को सम्बोधित किया। इस प्रशिक्षण के दौरान स्कूल के शिक्षक आशिष, मीनाक्षी और राजेष मौजूद रहे।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now