Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सोलन: टाइमिंग को लेकर विवाद,निजी बस चालक ने HRTC चालक व परिचालक की कर दी पिटाई

सोलन: टाइमिंग को लेकर विवाद,निजी बस चालक ने HRTC चालक व परिचालक की कर दी पिटाई

प्रजासत्ता|
सोलन पुराना बस स्टेंड के पास एक निजी बस चालक व परिचालक द्वारा एचआरटीसी (HRTC) के चालक पर परिचालक की पिटाई करने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मान सिंह चालक हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम स्थानीय क्षेत्र शिमला-II ने पुलिस में शिकायत पत्र प्रेषित किया कि यह हिमाचल पथ परिवहन निगम स्थानीय क्षेत्र शिमला में चालक कार्यरत है।

सोमवार सुबह वह बस न0 HP63-9123 जो शिमला लोकल युनिट-2 की है। परिचालक विपिन के साथ प्रातः पुराना बस अड्डा सोलन से शिमला अपने रूट पर जा रहा था, तो इसके समय से पहले निजी बस कैप्टन कौच न0 HP74-3710 शिमला की तरफ चलती है। जो आज अपने समय पर उपरोक्त निजी बस न चलकर ज्यादा समय लेकर पुराना बस अड्डा से निकल रहा था तो इसका भी रूट पर चलने का समय हो गया था । जिस पर इसने निजी बस न0 HP74-3710 के परिचालक सुनील कुमार को कहा कि अपनी बस जल्दी निकाले को कहा|

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस पर निजी बस चालक और परिचालक उन्हें धमकाने लगे और कहने लगा कि तु बस से नीचे उतर, मान सिंह ने बताया कि वह बातचीत के इरादे से नीचे उतरा तो इतने में समय सारणी के पीछे कैप्टन कोच के परिचालक सुनील कुमार ने इसके सिर पर डिक्की खोलने वाली चाबी से वार कर दिया, जिससे इसके सिर पर चोट आई। वहीं बीच बचाव के लिए आए परिचालक के भी चोट आई| जिस उसने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई|

पुलिस ने शिकायत के आधार पर कैप्टन कोच के परिचालक व चालक के द्वारा सरकारी ड्युटी बाधा पहुँचाने और मारपीट करने के कारण पुलिस थाना सोलन में अभियोग धारा 353,332,34 भारतीय दण्ड संहिता में मामला पंजीकृत किया आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now