Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सोलन: 20 वर्षीय गर्लफ्रेंड के साथ कमरे में ठहरे 53 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत

Published on: 22 July 2023
Bilaspur News, Chamba News, dead body, Una News, Bilaspur News Shimla News, Kullu News, Solan News, Mandi News Kangra News himachal news, Sirmour News:

कसौली।
कसौली के साथ लगते नेशनल हाईवे 5 पर चक्की मोड के समीप बने एक ए वी गेस्ट हाऊस में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरभाग सिंह उम्र 53 वर्ष पुत्र शादी लाल निवासी गांव सूरजपुर तहसील कालका जिला पंचकूला हरियाणा के तौर पर हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस थाना परवाणू में सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति चक्की मोड़ के समीप ए वी गेस्ट हाउस के कमरा में मृत पाया गया है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो गेस्ट हाउस के कमरा न० 104 के बैड पर मृत अवस्था में पाया गया।

परवाणू पुलिस द्वारा अभी तक की गई छानबीन से पाया गया है कि मृतक गुरभाग सिंह 20 जुलाई को
को समय करीब 11.45 बजे रात में गेस्ट हाउस में एक लड़की के साथ कमरा न० 104 में ठहरा था जो पहले भी उसी लड़की के साथ इस गेस्ट हाउस में रूकता था। मृतक के साथ उसकी एक्सेंट कार नंबर HR03- 6994 में एक अन्य फैमिली भी आई थी जो साथ वाले कमरा न० 103 में रूकी थी। कमरा रिंकू के नाम से बुक किया था रिंकू के साथ उसकी पत्नी व 02 बच्चे थे। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक गुरभाग सिंह व कुमारी शम्मी (उम्र 20 वर्ष) पुत्री महेश कुमार निवासी गांव सुल्तानपुर कुल्लू तहसील व जिला कुल्लू हिमाचल प्रदेश जो शिवालिक नगर बद्दी जिला सोलन पिछले दो -तीन माह से
लिव इन रिलेशन में रह रहे थे।

कुमारी शम्मी ने अपने बयान में बताया कि यह गुरभाग सिंह के साथ तीन चार बार पहले भी ए वी गेस्ट हाउस चक्की मोड में आई थी। 20 जुलाई को वह गुरभाग सिंह की कार नंबर HR03- 6994 में एबी गेस्ट हाउस आई थी। वह व गुरभाग सिंह इसकी फ्रेंड सीता को लेने बददी गए थे क्योंकि उन्होंने शिमला जाना था जो यह व इसकी फ्रेंड सीता व उसका पति सर्वजीत सिंह बद्दी से शिमला के लिए गुरभाग सिंह की कार में आए तथा समय करीब 11:30 बजे रात चक्की मोड एबी गेस्ट हाउस पहुंचे जहां पर गुरभाग सिंह ने दो कमरे बुक करवाए एक कमरा नंबर 103 में इसकी सहेली सीता अपने परिवार सहित सो गयी तथा कमरा नंबर 104 में यह व गुरभाग सिंह सो गए। गुरभाग सिंह सेक्स करने की दवाई प्रयोग करता था।

कुमारी शम्मी ने बताया कि रात के समय इसकी सहेली सीता का बच्चा जो करीब डेढ़ माह का है जोर-जोर से रो रहा था उस समय गुरभाग सिंह सो गया था तो समय करीब 2:00 बजे रात शम्मी अपनी सहेली सीता के कमरे में जाकर सो गई। 21 जुलाई को करीब 12:30 बजे यह व इसकी सहेली गुरभाग सिंह के कमरे में गयीं तो गुरभाग सिंह की टांगें बेड से नीचे लटकी थीं तथा गुरभाग सिंह की मृत्यु हो गई थी।

पुलिस द्वारा मृतक के शरीर का बारीकी से निरीक्षण किया गया। शरीर पर कोई भी चोट इत्यादि के निशान नहीं पाए गए। मृतक गुरभाग सिंह के परिवारजनों द्वारा मृतक की मृत्यु पर अभी तक कोई शक शुबा जाहिर नहीं किया है। मृतक की शव को मौका से लाकर ESI अस्पताल परवाणू की मोर्चरी में रखा गया है जिसका कल पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली वजह सामने आएगी।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now