Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सोलन: धर्मपुर में दो भाईयों ने पीट-पीट कर ले ली व्यक्ति की जान

सोलन जिला के धर्मपुर पुलिस थाना के तहत कंडा ने पीट पीट कर एक व्यक्ति की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार धर्मपुर थाना को सूचना मिली कि कंडा पुल के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। इस सूचना पर पुलिस की टीम मौका पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक व्यक्ति की शिनाख्त कश्मीर पुत्र ईशर, निवासी जिला कैथल हरियाणा के तौर पर हुई। शव की जांच करने पर मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए तथा एक बाजू टूटी हुई पाई गई। आसपास के लोगों से में जांच करने के बाद पता चला कि पिछले कल दिनांक 28जुलाई की रात को समय करीब 1.00 बजे एक स्थानीय निवासी को एक व्यक्ति की जोर- 2 से चिल्लाने की आवाज सुनाई दी जब उसने बाहर देखा तो गांव कोटला त0 कसौली जिला सोलन के हीरा लाल उर्फ गोलू तथा तथा पूर्ण चन्द उर्फ बन्टी दोनों पुत्र देवीशंकर निवासी गांव कोटला डाक घर कण्डा तहसील कसौली जिला सोलन के इन दोनों भाई इस व्यक्ति को सडक पर गिराकर डण्डों तथा हाथ मुक्कों से बुरी तरह पीटा । दोनों भाई कश्मीर को घसीटते हुए मेन रोड से सुबाथु की ओर ले गए। पुलिस जांच में सामने आया की कश्मीर चन्द उपरोक्त की मौत हीरालाल उर्फ गोलू व पूर्ण चन्द उर्फ बन्टी की मारपीट आदि से हुई है। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस बार वारदात को अंजाम देने के बाद दोनो आरोपी सुबह से ही फरार चले हुए थे। हालांकि पुलिस थाना की टीम ने अलग अलग सर्च पार्टी बनाकर दोनों आरोपियों को पास के इलाकों से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की । फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जारी है।शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। मौत के असल कारणों का उसके बाद ही पता चल पाएगा।

सोलन।
सोलन जिला के धर्मपुर पुलिस थाना के तहत कंडा ने पीट पीट कर एक व्यक्ति की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार धर्मपुर थाना को सूचना मिली कि कंडा पुल के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। इस सूचना पर पुलिस की टीम मौका पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक व्यक्ति की शिनाख्त कश्मीर पुत्र ईशर, निवासी जिला कैथल हरियाणा के तौर पर हुई। शव की जांच करने पर मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए तथा एक बाजू टूटी हुई पाई गई।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: कुमारहट्टी में कार को टक्कर मारकर फरार बाइक सवार चंडीगढ़ से गिरफ्तार

आसपास के लोगों से में जांच करने के बाद पता चला कि पिछले कल दिनांक 28जुलाई की रात को समय करीब 1.00 बजे एक स्थानीय निवासी को एक व्यक्ति की जोर- 2 से चिल्लाने की आवाज सुनाई दी जब उसने बाहर देखा तो गांव कोटला त0 कसौली जिला सोलन के हीरा लाल उर्फ गोलू तथा तथा पूर्ण चन्द उर्फ बन्टी दोनों पुत्र देवीशंकर निवासी गांव कोटला डाक घर कण्डा तहसील कसौली जिला सोलन के इन दोनों भाई इस व्यक्ति को सडक पर गिराकर डण्डों तथा हाथ मुक्कों से बुरी तरह पीटा । दोनों भाई कश्मीर को घसीटते हुए मेन रोड से सुबाथु की ओर ले गए।

इसे भी पढ़ें:  Harley Davidson X440T Himachal Launch: हिमाचल में स्टाइल और पावर का नया दौर, जानें सोलन में लॉन्च हुई नई X440-T की कीमत और फीचर्स

पुलिस जांच में सामने आया की कश्मीर चन्द उपरोक्त की मौत हीरालाल उर्फ गोलू व पूर्ण चन्द उर्फ बन्टी की मारपीट आदि से हुई है। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इस वारदात को अंजाम देने के बाद दोनो आरोपी सुबह से ही फरार चले हुए थे। हालांकि पुलिस थाना की टीम ने अलग अलग सर्च पार्टी बनाकर दोनों आरोपियों को पास के इलाकों से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की । फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जारी है।शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। मौत के असल कारणों का उसके बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सीने मामले की पुष्टि की है।

इसे भी पढ़ें:  परवाणू : यूपी के मज़दूर का संदिग्ध हालात में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now