Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सोलन: गाय को टक्कर मारने के बाद पटरी से उतरी कालका शिमला ट्रेन

गाय को टक्कर मारने के बाद ट्रैक से

सोलन|
कालका-शिमला रेलवे लाइन पर कंडाघाट और सलोगड़ा के बीच एक ट्रेन के पहिए पटरी से उतर गए। जिसके बाद रेलवे ट्रैक पर गाड़ियों की आवाजाही ठप हो गई है। बताया जा रहा है कि कंडाघाट के समीप मालगाड़ी एक गाय को टक्कर मारने के बाद ट्रैक से बाहर निकल गई। मालगाड़ी के दो टायर ट्रैक से बाहर निकले हैं। ट्रेन से टक्कर के बाद गाय की मौके पर ही मौत हो गई।

gf
टक्कर के बाद ट्रेक पड़ी मृत गाय

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार जिस समय यह हादसा हुआ उस समय ट्रेन में केवल रेलवे स्टाफ ही मौजूद था। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि यह गाड़ी पानी की सप्लाई लेकर जाती है। मौके पर मौजूद रेलवे के कर्मचारी डिब्बे को ट्रेक पर लेन का प्रयास कर रहे हैं।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now