Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सोलन जिला के इन क्षेत्रों में उचित मूल्य की नई दुकानें खोलने के लिए आवेदन आमंत्रित

राशन डिप्पो

सोलन|
सोलन जिला की विभिन्न ग्राम पंचायतों में उचित मूल्य की नई दुकानें खोलने के लिए इच्छुक व्यक्तियों एवं संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी आज यहां जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक नरेंद्र कुमार धीमान ने दी।

नरेंद्र कुमार धीमान ने कहा कि हाल ही में आयोजित जिला स्तरीय जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की बैठक में सोलन जिला के विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत डांगरी, विकास खण्ड नालागढ़ की ग्राम पंचायत मलौण, ग्राम पंचायत सरौर, ग्राम पंचायत गागूवाल तथा ग्राम पंचायत भोगपुर और विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत साई में उचित मूल्य की दुकानें खोलने का निर्णय लिया गया।

उन्होंने कहा कि इन ग्राम पंचायतों में उचित मूल्य की दुकानें खोलने के लिए इच्छुक व्यक्तियों एवं संस्थाओं द्वारा 18 अगस्त, 2021 सांय 5.00 बजे तक निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि निर्धारित प्रपत्र सम्बन्धित खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निरीक्षक अथवा जिला नियंत्रक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सोलन के कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।

नरेंद्र कुमार धीमान ने कहा कि इन ग्राम पंचायतों में उचित मूल्य की दुकानें खोलने के सम्बन्ध में अधिक जानकारी जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक सोलन के कार्यालय से किसी भी कार्यदिवस पर व्यक्तिगत रूप में अथवा दूरभाष नम्बर 01792-224114 पर प्राप्त की जा सकती है

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now