Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सोलन में दो अगस्त को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

power cut, Solan News विद्युत आपूर्ति बाधित

सोलन|
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 02 अगस्त, 2023 को आवश्यक रखरखाव एवं मुरम्मत के दृष्टिगत सोलन शहर के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जनकारी आज यहां विद्युत बोर्ड के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी।

राहुल वर्मा ने कहा कि 02 अगस्त, 2023 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक सोलन शहर के ब्रुउरी, बन्दल, तरन तारन, पड़ग, दधोग, कोठों, दाउंसी, डढोग, सलोगड़ा, बरड बस्ती, गलोत, मेला मैदान, ग्राणी, गण की सेर, मनसार, जोखड़ी, मथिया, हरठ, बेल, नेरी, चम्बाघाट गुरूद्वारा, प्राथमिक पाठशाला के समीप पार्वती निवास, जराश, करोल, कोणार्क होटल, बेर की सेर तथा आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि खराब मौसम और अन्य अपरिहार्य कारणों के दृष्टिगत उक्त निर्धारित तिथि तथा समय में बदलाव किया जा सकता है।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now