Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सोलन में जेबीटी अध्यापको की बैच आधार पर भर्ती के लिए काउन्सिलिंग 05 तथा 06 मार्च को

counsling

प्रजासत्ता |
सोलन जिला में जेबीटी अध्यापकों के 47 पदों के लिए बैच आधार पर भर्ती की काउन्सिलिंग के लिए 05 तथा 06 मार्च, 2021 की तिथि निर्धारित की गई है। यह जानकारी उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा रोशन जसवाल ने दी।

रोशन जसवाल ने कहा कि पूर्व में काउन्सिलिंग के लिए निर्धारित तिथियां न्यायालय के आदेशानुसार रद्द कर दी गई थीं। उन्होंने कहा कि 05 तथा 06 मार्च, 2021 को यह काउन्सिलिंग प्रातः 10.30 बजे से डाईट सोलन में आयोजित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि उपरोक्त पदों के लिए भर्ती अनुबन्ध आधार पर की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न रोजगार कार्यालयों से पात्र उम्मीदवारों की सूची प्राप्त हो चुकी है। पात्र अभ्यर्थियों को काउन्सिलिंग के लिए बुलावा पत्र प्रेषित किए जा रहे हैं। काउन्सिलिंग में प्रदेश के किसी भी जिला के उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि 15 फरवरी तथा 16 फरवरी, 2021 को काउन्सिलिंग में भाग ले चुके उम्मीदवारों को पुनः काउन्सिलिंग में आने की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने कहा कि इन पदों पर काउन्सिलिंग के लिए सामान्य श्रेणी के लिए वर्ष 2011 के उत्तीर्ण विद्यार्थी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग तथा स्वतन्त्रता सेनानियों के आश्रितों के लिए वर्ष 2013 के उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बुलाया गया है।

उपनिदेशक ने कहा कि उक्त भर्ती के लिए सामान्य श्रेणी के 19 पद, अनुसूचित जाति श्रेणी के 11 पद, अनुसूचित जनजाति श्रेणी का 01 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के 09 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 06 पद तथा स्वतन्त्रता सेनानियों के आश्रितों का 01 पद है।

रोशन जसवाल ने कहा कि पात्र अभ्यर्थियों को अपने साथ दसवीं व जमा दो या इसके समकक्ष योग्यता प्रमाण पत्र, जेबीटी का प्रमाण पत्र, शिक्षक योग्यता परीक्षा प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र जो अधिकृत सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग का प्रमाण पत्र जो प्रदेश सरकार द्वारा अधिकृत सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो, नवीनतम पासपोर्ट आकार का फोटो, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण पत्र तथा चरित्र प्रमाण पत्र जो कि प्रदेश सरकार द्वारा अधिकृत सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो साथ लाना होगा। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सोलन के कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। .0.

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now