Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सोलन पुलिस ने ट्रक चालक से 2 किलो 450 ग्राम भुक्की की बरामद, मामला दर्ज

arest, Mandi News

प्रजासत्ता|
कोरोना वायरस नशा तस्करों के लिए काल बनकर आया है। हिमाचल में कर्फ्यू लगा हुआ है । प्रदेशभर की पुलिस सड़कों पर थी और जो भी वाहन आ-जा रहा था उसकी गहन जांच हो रही थी। वाहनों की चेकिंग के दौरान नशा तस्करों के ख़िलाफ़ पुलिस को बड़ी सफलता भी मिल रही है। ताज़ा मामला जिला सोलन का है|

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी सपरून में तैनात मुख्य आरक्षी रणजोत सिंह द्वारा नाकाबंदी एवं यातायात चैकिंग, के दौरान एक ट्रक (HP62D-2072) के चालक नितिन शर्मा से 2 किलो 450 ग्राम भुक्की बरामद की गई है| पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है|

बता दें कि कोरोना के कारण नशे की सप्लाई चेन टूटी है। प्रदेश में मामले इसलिए बढ़े क्योंकि पुलिस ने सड़कों पर सख्ती की, वाहनों की चेकिंग की। बड़े तस्करों पर कार्रवाई हो रही है।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now