Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सोलन: शादी करने से मना किया तो युवक ने युवती पर चाकू से किया हमला, मामला दर्ज

जानलेवा हमला Kangra News Shimla News

सोलन।
सोलन जिला के कसौली तहसील के जाबली में एक युवक ने युवती पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घटना काे अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

जानकारी क अनुसार सोलन के देलगी क्षेत्र की 22 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पहचान नितिन नाम के युवक से है। वह जाबली की निजी कंपनी में काम करती है। मंगलवार शाम को वह कंपनी से घर की तरफ जा रही थी। उसी दौरान नितिन ने उसे रोक लिया और शादी करने की बात कही। जब उसने शादी करने से मना कर दिया तो नितिन ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें उसे काफी चोटें आई।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनवारा ने सीबीएसई बास्केटबॉल क्लस्टर XVI जीता

इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जिसके बाद परिजन उसे चंडीगढ़ अस्पताल में ले गए। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर नितिन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने बताया कि इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद ही सरेंडर कर दिया था। पुलिस ने परवाणू थाना में युवक क खिलाफ मामला दर्ज किया है। आज आरोपित को कोर्ट में पेश किया जायगा।

इसे भी पढ़ें:  पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, 24 साल के युवक की मौत, दूसरा घायल
Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now