Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सोलन: टीजीटी आर्टस के 39 पदों को भरने के लिए काउन्सलिंग 06 अगस्त को

counsling

सोलन|
पूर्व सैनिकों के आश्रित बच्चों के लिए अनुबन्ध आधार पर प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक, कला (टीजीटी आर्टस) के 39 पदों को भरने के लिए काउन्सलिंग 06 अगस्त, 2021 को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी आज यहां उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सोलन रोशन जसवाल ने दी।

रोशन जसवाल ने कहा कि पूर्व सैनिकों के आश्रित बच्चों के लिए भरे जा रहे इन 39 पदों में 18 पद पूर्व सैनिक सामान्य वर्ग, 17 पद पूर्व सैनिक अनुसूचित जाति वर्ग तथा 04 पद पूर्व सैनिक अनुसूचित जनजाति वर्ग के हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक सामान्य श्रेणी के आश्रित बच्चों के लिए बीएड उत्तीर्ण करने का वर्ष 2003 निर्धारित किया गया है। पूर्व सैनिक अनुसूचित जाति वर्ग के आश्रित बच्चों के लिए बीएड उत्तीर्ण करने का वर्ष 2006 तथा पूर्व सैनिक अनुसूचित जनजाति वर्ग के आश्रित बच्चों के लिए बीएड उत्तीर्ण करने का वर्ष 2010 निर्धारित किया गया है।

उपनिदेशक ने कहा कि उन सभी अभ्यर्थियों को काउन्सलिंग में भाग लेने के लिए पंजीकृत पत्र प्रेषित किए जा चुके हैं जिनके नाम सम्बन्धित रोजगार कार्यालय द्वारा उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा के कार्यालय को भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी अभ्यर्थी को बुलावा पत्र प्राप्त नहीं हुआ है तो भी वे 06 अगस्त, 2021 को होने वाली काउन्सलिंग में अपने शैक्षणिक मूल प्रमाण पत्रों तथा उनकी छायाप्रतियों सहित भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि रोजगार कार्यालय में पंजीकृत उपरोक्त बैच के पात्र अभ्यर्थियों का नाम उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा के कार्यालय को प्रेषित न हुआ हो तो भी वे रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, अध्यापक पात्रता उत्तीर्ण प्रमाण पत्र दिखाकर काउन्सलिंग में उपस्थित हो सकते हैं।अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01792-230440 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now