Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सोलन: व्यक्ति ने अनजान लिंक पर क्लिक करके गवा दिए 1,47,000 रुपए

फ्रौड, Sirmaur Land Fraud Case

सोलन|
आजकल साइबर ठगों ने ऑनलाइन ठग्गी के लिए नए नए रास्ते निकाल लिए हैं। जिससे वह लोगों को लाखों का चूना लगा रहे है। ताजा मामला जिला सोलन का है जहां ठगी मोबाइल पर एक लिंक भेजकर की गई। लिंक पर क्लिक करते ही बैंक खाते से पैसे कट गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी।

जानकारी के अनुसार दिनांक 20-05-2022 को भूपेन्द्र पाल मैनी निवासी मैनी निवास नजदीक हरि मन्दिर सोलन हि0प्र0 ने शिकायत पत्र प्रेषित किया कि दिनांक 13-5-2022 को शाम के समय इसे मैसेज प्राप्त हुआ जिसमें एक लिंक दिया गया था कि योनो ऐप को अपडेट कर ले, अन्यथा सेवा बंद हो जाएगी । इसने जैसे ही लिंक पर क्लिक करके OTP डाला तो इसके खाते से तुरन्त 1,47,000 रू0 स्थानांतरित हो गए ।

उन्होंने शिकायत में बताया कि किसी व्यक्ति द्वारा इसके साथ छल करके उपरोक्त राशि स्थानांतरित की है । शिकायत के बाद पुलिस ने इस सन्दर्भ में पुलिस थाना सोलन में अभियोग धारा 420 भारतीय दंड संहिता में पंजीकृत किया जाकर आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now