Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सोलन: युवा काँग्रेस ने फूंका भाजपा पूर्व अध्यक्ष सतपाल सिंह सती का पुतला

सोलन: युवा काँग्रेस ने फूंका भाजपा पूर्व अध्यक्ष सतपाल सिंह सती का पुतला

सोलन|
युवा कांग्रेस के द्वारा सोलन के पुराने बस स्टैंड पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सती के द्वारा युवा काँग्रेस पर की गई विवादित टिपण्णी पर रोष प्रदर्शन कर के पुराने बस स्टैंड सोलन पर पुतला जलाया गया।

युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमित ठाकुर ने कहा कि सतपाल सती का यह कहना कि जो काले झंडे दिखायेगा उस मै जमीन मे गाड दूँगा, सती के सर पर किस कदर सता का नशा छाया है ये दर्शाता है। लेकिन युवा काँग्रेस उनकी धमकियों से डरने वाली नहीं है और ऊना से शिमला का रास्ता सोलन होते हुए ही जाता है और सोलन युवा काँग्रेस उनका काले झंडे दिखा कर उनका विरोध करेगी।

इस मौके पर सोलन जिला की नव नवनियुक्त प्रभारी और युवा काँग्रेस की राष्ट्रीय सचिव मंजु भरत तोगंड मौजूद रही और उन्होंने कहा कि कोई भी भाजपा नेता युवा काँग्रेस की आवाज को दबाने की कोशिश न करे नहीं तो युवा काँग्रेस ईंट का जबाव पत्थर से देगी।

इस विरोध प्रदर्शन में सोलन नगर निगम के डिप्टी मेयर राजीव कुमार कोडा, सोलन युकां के विधानसभा अध्यक्ष अंकुर ठाकुर, दुंन अध्यक्ष प्रज्वल गुप्ता, नालागढ अध्यक्ष गुरदीप चौधरी कसौली अध्यक्ष मोहित कुमार, अर्की महासचिव उमेश, सोलन जिला उपाध्यक्ष विकास ठाकुर, महासचिव जय प्रकाश, अमित, मयूर मेहता, पुनीत शर्मा, पुनीत शांडिल, कुनाल, राहुल, नीरज, विपिन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now