Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सुबाथू: फर्नीचर व इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में आगजनी की घटना,25 लाख का नुकसान

सुबाथू: नयानगर में फर्नीचर व इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में आगजनी की घटना,25 लाख का नुकसान

सोलन|
हिमाचल प्रदेश में जैसे जैसे तापमान में वृद्धि होने लगी है आग की घटनाएँ बढ़ने लगी है।
ताज़ा घटना शुक्रवार सुबह सुबाथू छावनी के साथ लगते नयानगर की है जहाँ करीब पौने छह बजे एक फर्नीचर व इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में अचानक आग लग गई। इस आगजनी में करीब 25 लाख का नुकसान हो गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहींलग पाया है।

आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग कुठाड़ से दो व सोलन से एक फायर गाड़ी ने आकर करीब सवा आठ बजे आग पर काबू पाया। अग्निशमन केंद्र कुठाड़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 5:50 पर आगजनी की सूचना मिलते ही दो फायर गाड़ियां मौके के लिए रवाना हुई। सभी ने मिलकर करीब आठ बजकर दस मिनट बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया था। यह मकान उर्वशी का है, लेकिन किराये पर नवीन थापा ने ले रखा है।

इसे भी पढ़ें:  सोलन जिला में धार्मिक स्थलों को खोलने के सम्बन्ध में आवश्यक आदेश जारी

गौरतलब है कि गर्मियों के मौसम में आगजनी की घटनाओं में एकाएक वृद्धि हो जाती है। तीन दिन पहले ही कसौली छावनी के हेरिटेज मार्किट में भी सुबह साढ़े पांच बजे आग भड़क गई थी, जिस पर सेना के जवानों की मुस्तैदी के चलते समय रहते काबू पा लिया गया था।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now