Prajasatta Side Scroll Menu

स्वास्थ्य मन्त्री डा राजीव सहजल नें स्थानिय समस्याओं को लेकर परवाणू के वरिष्ठ अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

IMG 20210321 WA0013

अमित ठाकुर ( परवाणू )
आज परवाणू में भाजपा पदाधिकारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन हुई ! बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष दौलत राम ठाकुर एवं परवाणू इकाई के अध्यक्ष अवतार जमवाल नें की जिसमें प्रदेश स्वास्थ्य मन्त्री डा राजीव सहजल एवं प्रदेश महिला आयोग अध्यक्ष डा डेज़ी ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए !
इस बैठक का मुख्य उदेश्य परवाणू की वर्तमान समस्याओं का समाधान करना था जो की नगरपरिषद चुनाव के दौरान परवाणू की स्थानीय जनता नें भाजपा नेताओं एवं प्रदेश भाजपा सरकार के समक्ष रखी थी !

जिन जिन मुद्दों को लेकर आज चर्चा की गई वह निम्नलिखित है -:
निचले टकसाल कालोनी को अम्बुलेस रोड़ की सुविधा प्रदान करना !
परवाणू ई एस आई हॉस्पिटल में डाक्टरों के रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरना !
आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी को अलग से खोला जाए !
जन औषिधि की दुकान परवाणू में खोली जाए !
सेक्टर 5 का विधानसभा बूथ पुरला से बदलकर अम्बोटा या बरोटी-5 में मिलाया जाए !
कामली गाव को उचित रूप से पानी की सप्लाई की जाए !
परवाणू सब-तहसील में स्टाफ की कमी को जल्द से जल्द भरा जाए !
अम्बोटा गाव में शुरू किए गए सड़क कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए !टिप्परा गांव को जल्द से जल्द फोर लेन से जोड़ा जाए ! धगड़ गांव की समस्याओं को जल्द से जल्द दूर किया जाए ! परवाणू की सभी ख़राब सड़कों को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाए !

इसे भी पढ़ें:  Solan News: देव डोमेश्वर जी महाराज की मूर्ति को नवनिर्मितमंदिर किया गया प्रस्थापित

इस पूरी मीटिंग में निचले टकसाल कलोनी को अम्बुलेंस रोड़ की बहुत चर्चा हुई ! मीटिंग में प्रदेश स्वास्थ्य मन्त्री डा राजीव सहजल नें उपरोक्प समस्याओं को जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया और परवाणू प्रशाशन के सभी अधिकारियों को सभी समस्याओं को दूर करने के कड़े निर्देश दिए और इन सभी मुद्दों को लेकर अभी तक जो भी कार्य हुए है उन सब का पूरा हिसाब दिखाने के निर्देश दिए !
भाजपा की इस बैठक में प्रदेश स्वास्थ्य मन्त्री डा राजीव सहजल एवं प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष डा डेज़ी ठाकुर भाजपा जिला उपाधय्क्ष दौलत राम ठाकुर, अवतार जमवाल एवं भाजपा के युवा नेता पूर्व नगर परिषद उपाधय्क्ष और वर्तमान में वार्ड 7 से भाजपा पार्षद रणजीत ठाकुर टकसाल पंचायत प्रधान संतोष देवी, लघु उध्योग भारती के महामन्त्री विकास सेठ, विक्रम शर्मा, करनैल सिंह, अश्वनी शर्मा, टकसाल से अमिचंद ठाकुर, परवाणू वार्ड से भाजपा निर्वाचित समस्त वार्ड मेम्बर, परवाणू भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे !

इसे भी पढ़ें:  Success Story: चंडी की बेटी नेहा ने रचा इतिहास, गाँव से निकलकर बनीं डॉक्टर, अब बाबा हरिपुर PHC में करेंगी सेवा

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now