Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

टमाटर के बढ़ते दामों से सोलन के किसानों में खुशी, कम फसल के बाद भी मिल रहा मेहनत का फल

टमाटर के बढ़ते दामों से सोलन के किसानों में खुशी, कम फसल के बाद भी मिल रहा मेहनत का फल

सोलन|
देश के हर कोने में टमाटर के बढ़ते दाम ने जहां लोगों को परेशान कर दिया है। वहीं हिमाचल के सोलन में भी टमाटर की कीमतें बढ़ने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। बता दें कि सोलन मे आज यानि 31 जुलाई को सोलन सब्जी मंडी में टमाटर 4,000 से 4,200 रुपए प्रति कैरेट बिका।

बता दें कि जुलाई के महीने में टमाटर किसानों के लिए लाल सोना बना हुआ है। किसान इस बार टमाटर बेच कर अच्छी कमाई कर रहे हैं, जिससे वो काफी खुश हैं। हालांकि इस बार टमाटर की फसल कम है। बावजूद इसके किसानों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिल रहा है। बता दें, किसानों के पिछले कई सालों के टमाटर की फसल से हुए नुकसान की भरपाई इस साल पूरी हो गई है।

सोलन सब्जी मंडी के दुकानदारों का कहना है कि किसानों का बढ़िया टमाटर आज चार हजार से बायालिसो रुपए प्रति कैरेट बिका रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाला 1 महीना भी किसानों के लिए बहुत ही लाभदायक हो सकता है। उन्होंने किसानों से कहा कि किसान मार्केट में बढ़िया टमाटर लाएं और अच्छे टमाटर का रेट पाएं। दुकानदारों ने बताया कि हालांकि कुछ किसानों के टमाटर ख़राब होने की वजह से उन्हें कम दम भी मिल रहे है।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now