Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

ठोडो मैदान सोलन प्रातः 9 बजे से सांय 6 बजे तक आम जनता के लिए बन्द

ठोडो मैदान सोलन प्रातः 9 बजे से सांय 6 बजे तक आम जनता के लिए बन्द

प्रजासत्ता|
जिला दण्डाधिकारी सोलन के.सी. चमन ने ठोडो मैदान सोलन को प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक आम जनता के लिए बन्द रखने के आदेश जारी किए हैं।
यह आदेश उपमण्डलाधिकारी सोलन की उस संस्तुति के आधार पर जारी किए गए हैं जिसमें उन्होंने सूचित किया है कि ठोडो मैदान में प्रतिदिन कोविड-19 के लिए आरटीपीसीआर एवं रेपिड एंटिजन परीक्षण किए जा रहे हैं और कोविड-19 रोगियों की संख्या बढ़ने के कारण ऐसे नागरिकों को कोरोना संक्रमण हो सकता है जो विभिन्न कारणों से ठोडो मैदान का प्रयोग कर रहे हैं। यह आदेश तुरन्त प्रभाव से लागू हो गए हैं एवं आगामी आदेशों तक जारी रहेंगे।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now