Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर यूको बैंक अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय एवं यूको बैंक मेन ब्रांच सोलन में लगाई प्रदर्शनी

'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर यूको बैंक अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय एवं यूको बैंक मेन ब्रांच सोलन में लगाई प्रदर्शनी

सोलन|
आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। भारत सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार पूरे भारतवर्ष में 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाया जा रहा है। जब देश का बंटवारा हुआ लोगों ने आजादी के वक्त उन मुसीबतों को झेला देश के वीर सपूतों ने व देशवासियों ने उस कठिन समय का सामना किया आज आजाद देश में हम चैन की सांस ले रहे है। भारत का विभाजन किसी भी विभीषिका से कम नहीं. इसका दर्द आज भी देश को झेलना पड़ रहा है।

सोलन जिला का अग्रणी बैंक, यूको बैंक अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय एवं यूको बैंक मेन ब्रांच सोलन द्वारा प्रदर्शनी लगाई थी। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन वरिष्ठ नागरिक बैंक ग्राहक द्वारा करवाया गया था। यह प्रदर्शनी 10 अगस्त से 14 अगस्त तक लगाई थी। जिसमें एक प्रोजेक्टर स्क्रीन लगीं थी और 52 पोस्टर दर्शाए गए थे। पांच दिनों में देश के विभाजन के समय की वीडियो चलाए गए थे। प्रदर्शनी में करीब 52 पोस्टर लगे थे, जिसमें देश के विभाजन समय के चित्र उस समय के समाचार पत्र की कटिंग पोस्टर में दर्शाई गई थी। इस प्रदर्शनी को 500 से अधिक ग्राहक ने प्रदर्शनी को देखा उन शहीदों के बलिदान व कुर्बानियों को याद किया।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now